Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेश

फूलपुर, प्रयागराज स्थित इफको प्लांट में अमोनिया गैस हुई लीक, 2 कर्मियों ने तोड़ा दम, 15 अचेत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2020, बुधवार। प्रयागराज में फूलपुर स्थित इफ्को प्‍लांट में मंगलवार की रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। सूचना पर इफ्को और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्‍लांट में फंसे कर्मचारियोें को बाहर निकाला गया। गैस रिसाव के कारण 15 अचेत कर्मियों को इफ्को के अस्‍पताल ले जाया गया। आठ की गंभीर हालत थी, इसलिए उन्‍हें शहर के निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो कर्मियों की मौत हो गई।

फूलपुर में स्थित इफ्को प्‍लांट एशिया स्‍तर की यूरिया उत्‍पादन की फैक्‍ट्री है। प्‍लांट में उत्‍पादन के लिए दो संयंत्र हैं। एक पी-1 और दूसरा पी-2। दोनों संयंत्रों में कई शिफट में 24 घंटे कार्य होता है। जिस समय फूलपुर स्थित इफ्को प्‍लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, उस समय वहां 100 से अधिक कर्मचारी काम में जुटे थे। गैस रिसाव की जानकारी होने पर इफ्को के वरिष्‍ठ अधिकारी पहुंचे। तब तक सूचना मिली तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। तत्‍काल राहत कार्य शुरू किया गया। प्‍लांट में फंसे सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

गैस रिसाव के कारण दम घुटने से 15 कर्मचारी अचेत हो गए थे। तत्‍काल उन्‍हें इफ्को के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। आठ कर्मचारियों की हालत गंभीर देखकर डॉक्‍टरों ने उन्‍हें शहर के अस्‍पताल ले जाने की सलाह दी। तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन सभी को शहर के दो निजी अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

फूलपुर स्थित इफ्को प्‍लांट में मंगलवार की रात में रोज की भांति कार्य करने में करीब 100 कर्मचारी जुटे थे। बताते हैं कि किन्‍हीं कारणों से एक पाइप लाइन में अमोनिया गैस रिसने लगी। जब तक वहां काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते, गैस रिसाव बढ़ गया और कर्मचारियों का दम घुटने लगा। कुछ कर्मचारी अचेत होकर गिरने लगे। बाकी के चिल्‍लाने पर प्‍लांट को तत्‍काल बंद कर दिया गया। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।

एसपी राम, राकेश कुमार, अभिनंदन और वीपी सिंह समेत आठ की हालत गंभीर देख शहर के दो निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने असिस्टेंट मैनेजर बीपी सिंह और डिप्टी मैनेजर अभिनंदन को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर फूलपुर राजकिशोर ने बताया कि अमोनिया गैस की किसी पाइप लाइन में रिसाव हो गया था, जिस कारण 15 कर्मचारी चपेट में आ गए थे। इसमें से दो की मौत हो गई है।

इफ्को फूलपुर के प्‍लांट में मंगलवार को गैस लीकेज की पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी हादसा हो चुका है। पिछले दो वर्षों में यहां पांच बार यह हादसा हो चुका है। अक्‍सर चूक की वजह से हादसा होता रहा है। इसके पूर्व वर्ष 2019 में 25 जनवरी को गैस रिसाव हुआ था। इसमें तीन मजदूरों की मौत हुई थी। वहीं उसी वर्ष अप्रैल में भी इस हादसे में 12 लोग गंभीर हो गए थे।

जिस समय इफ्को प्‍लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, कर्मचारियों को कुछ समझ में ही नहीं आया। ऐसा लगा मानो घना कोहरा छा गया हो। जब एक के बाद एक कर्मचारी अचेत होने लगे तो माजरा समझ में आया। फिर चीख-पुकार मचने पर राहत कार्य शुरू हुआ।

यह तो संयोग ही था कि तत्‍काल अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया। प्‍लांट के समीप कई गांव भी स्थित हैं। अगर अमोनिया गैस फैलती तो ग्रामीण भी इसकी जद में आ सकते थे। तब हालत बेकाबू हो सकते थे। प्‍लांट के कर्मचारियों की सूझबूझ के कारण अमोनिया गैस का रिसाव नहीं बढ़ सका। क्‍योंकि उन्‍होंने तत्‍काल प्‍लांट को बंद कर दिया था।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *