Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अमिताभ बच्चन होंगे “इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स 2021 (FIAF)” कुछ ऐसे जाहिर की अपनी खुशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। महानायक अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स 2021 (FIAF)” से सम्मानित किया गया है। अमिताभ को ये सम्मान शुक्रवार 19 मार्च की शाम एक वर्चुअल कार्यक्रम में ​हॉलीवुड फिल्म मेकर्स मार्टिन स्कोर्सेसे और क्रिस्टोफर नोलन से प्राप्त हुआ। अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय हैं उनसे पहले ये सम्मान अभी त​क किसी को नहीं मिला। एफआईएएफ कार्यक्रम में हर साल फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाता है जो किसी ना किसी तरीके से फिल्म से जुड़ी चीजों को सहेजने में मदद करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे 2021 FIAF अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसे पाकर मैं मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। समारोह में मुझ पर पुरस्कार देने के लिए एफआईएएफ और मार्टिन स्कॉर्सेस और क्रिस्टोफर नोलन को धन्यवाद। भारत की फिल्म विरासत को बचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन अपनी फिल्मों को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा।’

विदित रहे कि 78 वर्षीय बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन का नाम एफआईएएफ संबद्ध फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा नॉमिनेट किया गया था। एफआईएएफ की स्थापना फिल्म निमार्ता और आर्काइविस्ट शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर द्वारा की गई एक गैर-लाभकारी संगठन है। वहीं एफआईएएफ का मुख्य उद्देश्य भारत की फिल्मी विरासत के संरक्षण, रेस्टोरेशन, प्रलेखन, प्रदर्शनी और अध्ययन के लिए कार्य करना है।

बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिका है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘झुंड’ और ‘मेडे’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। बता दें कि ‘मेडे’ अजय देवगन द्वारा निर्देशित थ्रिलर मूवी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!