Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अभिनेता अमिताभ बच्चन पहली लाइव परफॉर्मेंस को किया याद – इंस्टाग्राम पर शेयर की एक थ्रो बैक फोटो

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ अक्सर अपने फोटोज वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रो बैक फोटो को शेयर किया है, जिसमें वो लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुरूवार रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है, फोटो में अभिनेता अमिताभ बच्चन अमेरिका के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में माइक पकड़े लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘साल 1983…! मेरी पहली लाइव परफॉर्मेंस… जो कि मैडिसन स्कवायर गार्डन न्यूयॉर्क में थी।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस सबसे प्रतिष्ठित वर्ल्ड स्टेडियम में पहली बार किसी भारतीय कलाकार ने परफॉर्मेंस दी।’

महानायक के इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फोटो को खबर लिख जाने तक 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने इस फोटो पर एक हार्ट की इमोजी कमेंट की है। साथ ही ऊषा जाधव ने भी तस्वीर पर एक हार्ट की इमोजी शेयर की है। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘अजूबा’ को रिलीज हुए 30 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर कर अपने सह-कलाकार को याद करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर पर फिल्म मे अपने किरदार का फोटो शेयर किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अजूबा के 30 साल..! साले गुजरती रहीं, सुख की, कुछ दुख की, साथ चले गए, यादें भर रह गईं!’ अजूबा एक सुपरहीरों फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन साथ दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, शम्मी कपूर, अमरीश पुरी, डिंपल कपाड़िया ने अहम किरदार प्ले किए थे। फिल्म का सह-निर्देशन अभिनेता शशि कपूर और गेनाडी वासिलीव ने किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!