Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावित लोगों के लिए की प्रार्थना

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। अब तक हजारों लोग इस महामारी में अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं इससे संक्रमित होने वालों की संख्या कम होने के नाम नहीं ले रही है। वहीं कोरोना वायरस ही महामारी में स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। अस्पातलों में बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। जिसके चलते भी बहुत से लोग मर चुके हैं।

कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावित लोगों के लिए अब अमिताभ बच्चन ने प्रार्थना की है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लोगों के लिए प्रार्थना की है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उन लोगों के लिए प्रार्थना की है जिनकी कोरोना वायरस की वजह से जिंदगी प्रभावित हुई है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, “जो CORONA ग्रस्त हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं। जो CORONA से मुक्त हैं, और हुए हैं, उनके लिए भी प्रार्थना। आप सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें, अनुशासित रहें !” सोशल मीडिया पर अमितााभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता का बहुत से फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि हुई है। मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है, हालांकि, सुकून की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीज संक्रमण मुक्त भी हो रहे हैं और नए मरीजों और ठीक होने वाले लोगों के बीच का अंतर भी कम हो रहा है। मंगलवार देर रात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 3,62,649 नए मामले मिले हैं, 3,18,760 मरीज ठीक हुए हैं और 3,445 और लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ छह लाख 38 हजार से ज्यादा हो गया है। इनमें से एक करोड़ 69 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,25,831 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 34,83,997 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमित 2.02 करोड़, ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1.66 करोड़ और मृतकों की संख्या 2,22,408 थी। मरीजों के उबरने की दर 81.91 फीसद और मृत्युदर 1.10 फीसद थी। जबकि, सक्रिय मामले 34.47 लाख थे, जो कुल संक्रमितों का 17 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!