Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के चुनाव को रहेगा समर्पित गृह मंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का लखनऊ का दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का शीष नेतृत्व बेहद गंभीर है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश में प्रभारियों की नियुक्ति के साथ ही अन्य मोर्चे पर भी किलाबंदी तेज कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह का भी एक दिन का लखनऊ दौरा है।

जम्मू-कश्मीर में दो दिन के प्रवास के बाद सोमवार को दिल्ली वापसी करने वाले गृह मंत्री अमित शाह अब उत्तर प्रदेश का रुख करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर को लखनऊ का एक दिन का दौरा फाइनल हो गया है। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा नवसृजित सहकारिकता मंत्रालय के मुखिया अमित शाह का 29 का लखनऊ का दौरा पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के चुनाव को समर्पित रहेगा।

गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में 29 को भारतीय जनता पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक होगी। अमित शाह लखनऊ में सरकार तथा संगठन के कर्ताधर्ता के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।

भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी इस बैठक को लेकर बेहद गंभीर हैं। अमित शाह की इस बैठक में उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की भाजपा के उत्तर प्रदेश के संगठन की तैयारियों की समीक्षा होगी। वह संगठन के सभी बड़े पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!