Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अमित शाह ने सरकारी स्‍कूल की स्थिति को लेकर केजरीवाल सरकार पर लगाया सवालिया निशान

आकाश ज्ञान वाटिका। 28 जनवरी, 2020 (मंगलवार)। दिल्‍ली में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। दिल्‍ली के दंगल में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप सबसे ज्‍यादा देखने को मिल रहे हैं। अमित शाह ने अपने हालिया ट्वीट में दिल्‍ली में सरकारी स्‍कूल की स्थिति को लेकर केजरीवाल सरकार के दावों पर सवालिया निशान लगाया है। अब गेंद केजरीवाल के पाले में है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी यह दावा करती है कि उन्‍होंने दिल्‍ली की शिक्षा व्‍यवस्‍था और सरकारी स्‍कूलों पर काफी काम किया है। इसलिए अमित शाह को कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूल देखने का न्‍योता भी दिया था। अब इसके जवाब में अमित शाह ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमित शाह ने लिखा है, ‘अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली बीजेपी के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है… इनकी बदहाली ने आपकी शिक्षा की क्रांति के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।’

अमित शाह द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में मनोज तिवारी, डॉ0 हर्ष वर्धन, विजय गोयल, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, रमेश विधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस अलग-अलग स्‍कूलों का जायजा लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन स्‍कूल के बच्‍चों के भी बयान शामिल किए गए हैं। वीडियो में जो स्‍कूल दिखाए गए हैं, उनकी स्थिति वाकई दयनीय है। अब गेंद केजरीवाल के पाले में है। देखते हैं कि अमित शाह के दाव का वह क्‍या जवाब देते है।

गौरतलब है कि दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी का मतदान होने जा रहा है। 11 फरवरी को मतगणना है। हर पार्टी ये दावा कर रही है कि इस बार दिल्‍ली में उनकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि, जनता का मूड क्‍या है यह 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान

दिल्‍ली में चुनाव प्रचार के बीच पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा एक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। अब उन्होंने कहा है- जब दिल्ली में मेरी(भाजपा) सरकार बनेगी, तब 11 फरवरी के बाद एक महीने के भीतर मेरी लोकसभा में जितनी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हैं, उनमें से एक भी मस्जिद नहीं छोड़ूंगा। सारी मस्जिद हटा दूंगा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब प्रवेश वर्मा ने सरकारी जमीनों पर बनी मस्जिदों को हटाने की बात कही है। इससे पहले भी वह इस बात को दोहरा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!