Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित >>राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 102 निकायों में से नौ निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह >>आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही>>मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा >>एक नहीं है एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या, जानें दोनों मेंटल कंडीशंस में क्या है अंतर>>बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ- बद्रीनाथ, निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में आयी ठंडक >>हरिद्वार ले जाया गया शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि>>द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी>>चारधाम यात्रा – शुरुआती 15 दिन वीआईपी दर्शन टालने का शासन ने लिया फैसला>>मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल>>जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत>>जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी>>सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू>>कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिर करना है : महाराज>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित>>हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं ? जानिए, इसका असर>>यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे हैं प्लॉन, तो पढ़ ले यह जरुरी खबर >>टी-20 विश्व कप 2024 : भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह >>आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत
देश

अमित शाह बोले- कांग्रेस ने अयोध्या मामले में अड़चनें पैदा कीं

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने चतरा में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस और झामुमो यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन हेमंत ने कभी कांग्रेस से यह नहीं पूछा कि उन्‍होंने झारखंड की स्‍थापना के लिए क्‍या किया। 60 साल के शासन में आखिर कांग्रेस ने झारखंड को क्‍या दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म कर हमने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस की तमाम अड़चनों के बाद भी सु्प्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्‍या में अब भव्‍य राम मंदिर बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। शाह यहां आज भाजपा के सत्‍ता वापसी मिशन को धार देने पहुंचे हैं। वे चतरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2019) में भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में वोटरों को साधने के क्रम में अमित शाह दूसरी बार चुनावी दौरे पर पहुंचे हैं। शाह की सभा दोपहर बाद 2 बजे गढ़वा में भी होगी।

1:30 PM : अमित शाह ने कहा कि कई सालों से देश की जनता चाहती थी कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बने। जब आप सब चाहते थे, तो अब तक मंदिर का रास्ता क्यों प्रशस्त नहीं होता था? क्योंकि कांग्रेस पार्टी कोर्ट में केस न चले इसमें रोड़े अटकाती थी। अनुच्छेद 370 और 35ए को कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के लिए संभालकर रखा था। मोदी जी को आपने 300 से ज्यादा सीटें जिताईं तो उन्होंने 370 और 35ए को उखाड़कर फेंक दिया। 370 और 35ए को हटाकर मोदी जी ने देश से आतंकवाद के खात्मे की शुरुआत कर दी है।

1:25 PM : शाह ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले जाति की बात करेंगे, जात-पात की बात के आधार पर वोट मांगने का काम करेंगे। हमने कोई जाति नहीं देखी, मोदी जी ने एक ही जाति देखी है वो है गरीब। जो गरीब है उसके घर में सीधा फायदा पहुंचे इसका प्रयास भाजपा सरकार कर रही है। दलितों व आदिवासियों का आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज को अधिक से अधिक आरक्षण देने का काम, यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार करने वाली है। झारखंड में 38 लाख गरीब लोगों के घर बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। पिछले 60 साल में झारखंड के सिर्फ 12 प्रतिशत घरों में पानी पहुंचा था, पिछले पांच साल में ये आंकड़ा 35 प्रतिशत हो गया है। सिर्फ चतरा विधानसभा में करीब 73,178 शौचालय बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया, आयुष्मान भारत योजना के तहत 1,91,271 लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया, इनका 5 लाख रुपये तक का बीमारी का खर्चा भाजपा की सरकार उठाने वाली है।

1:20 PM : भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस की सरकार चली लेकिन उन्होंने OBC समाज को संवैधानिक सम्मान नहीं दिया। 2014 में नरेन्द्र मोदी सरकार बनी और हमारी सरकार ने 5 साल के अंदर ही ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान देने का काम किया। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। झारखण्ड में हमने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि दोबारा आप पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। हम सबसे पहला काम एक कमेटी बनाकर ओबीसी समाज को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण मिले, इस दिशा में करेंगे।

1:15 PM : भगवान बिरसा मुंडा ने ही देश में सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मैं भगवान बिरसा मुंडा को याद करके उन सैकड़ों आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण दे दिए। जब-जब कांग्रेस की सरकार रही, तब झारखण्ड की स्थापना नहीं हो सकी। जबकि कई युवा शहीद हुए, कई लोगों ने अपना जीवन लगा दिया था। भाजपा की पांच साल की सरकार को याद​ कीजिए। पांच साल में हमारे मुख्यमंत्री रघुवर दास जी झारखण्ड के अंदर उद्योग लाए, रोड का जाल बिछाया। आज डंके की चोट पर रात को 12 बजे भी बारात लेकर जाइए, किसी नक्सली की हिम्मत नहीं है कि कुछ गड़बड़ कर सके। ये नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र है। आप बताइए कि कमल फूल की सरकार आने से पहले शाम को बारात ले जा सकते थे क्या? क्या शाम को बिटिया की शादी करा सकते थे क्या?

1:10 PM : अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का साठ साल शासन रहा लेकिन गरीबों के घर में गैस का चूल्‍हा नहीं आया। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने यह दर्द महसूस किया। मोदीजी ने आपकी चिंता की और माताओं और बहनों को उज्‍जवला का साथ मिला। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सुकन्‍या योजना के तहत बेटियों की चिंता की है। घर-घर बिजली पहुंचाने से लेकर सखी मंडल तक का ख्‍याल हम रख रहे हैं।

1:05 PM : अमित शाह ने कहा कि आम्रपाली कोल परियोजना से बड़ी संख्‍या में लोगों काे रोजगार मिला है। आप फिर से भाजपा की सरकार बनाएं। अगली बार जब यहां आउंगा तो मुझे भरोसा है कि आप अपने उठते जीवन स्‍तर को लेकर और आश्‍वस्‍त होंगे। हमने शौचालय से लेकर घर तक की चिंता की। आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आयुष्‍मान भारत जैसी बड़ी योजना का संबल आपके साथ है। इससे पांच लाख तक का खर्च सरकार वहन कर रही है।

1:00 PM : अमित शाह ने कहा कि झारखंड की रघुवर दास सरकार ने बीते पांच साल में यहां सड़कों का जाल बिछाया। जगह-जगह पुल बनाए। कांग्रेस और हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले साठ साल में वे बताएं कि यहां विकास के कौन से कार्य किए। हम यहां अपना हिसाब-किताब दे रहे हैं। विपक्षी दलों में साहस है तो वे भी अपने कार्यों का ब्‍योरा दें।

12:55 PM : अमित शाह ने कहा कि भाइयों मैं आपको बताना चाहता हूं कि ओबीसी के प्रति कांग्रेस के मन में कभी प्रेम नहीं जागा। हमारी मोदी सरकार ने आयोग बनाकर उनको सम्‍मान दिया। दलितों और आदिवासियों का कोटा कम किए बगैर हमने पिछड़ों को उनका हक दिया। लातेहार की नक्‍सली घटना में जान गंवाने वाले शहीदों काे श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अगली सरकार में झारखंड से नक्‍सिलयों को समूल उखाड़ फेंकेंगे।

12:50 PM : भाइयों आपको याद दिलाने आया हूं, जब तक कांग्रेस की सरकार रही, झारखंड की रचना नहीं हुई। झारखंड की स्‍थापना तब हुई जब भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रघुवर दास ने इसे संवारने का काम किया।

12:45 PM : अमित शाह ने जोहार, सबको प्रणाम के साथ अपना संबोधन शुरू किया। भारत माता की जय के नारे लगाए और लोगों से कहा- विजय संकल्प के साथ बोलिए भारत माता की जय। मां भद्रकाली को नमन किया। कहा कि अपना झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है। जिन्‍होंने सबसे पहले अंग्रेजों को चेताया कि यह देश खाली करो। आज मैं यहां आया हूं तो सैंकड़ों आदिवासी स्‍वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम करता हूं। आज हम झारखंड का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन बताएं कि अलग झारखंड की लड़ाई में कांग्रेस कहां थी।

12:40 PM : अमित शाह ने चतरा में चुनावी जनसभा के मंच पर पहुंचकर भीड़ का अभिवादन किया। यहां भाजपा के समर्थक जोरदार नारेबाजी के साथ अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का मान बढ़ा रहे हैं। जनसभा में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास का संबोधन हो रहा है।

12:35 PM : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चतरा पहुंच गए हैं। हेलीपैड पर स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा. महेंद्र प्रताप सिंह तथा स्थानीय नेताओं ने शाह का स्‍वागत किया। इसके बाद भाजपा अध्‍यक्ष लोगों से मिलते हुए मंच की ओर आगे बढ़ गए।

12:15 PM : झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 65 को साधने अब से कुछ देर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह गुरुवार को रांची पहुंच रहे हैं। वे यहां से हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना होंगे। चतरा के बाद शाह गढ़वा जाएंगे। चतरा में उनकी सभा थोड़ी देर में शुरू होगी। जबकि दोपहर 1.30 बजे गढ़वा में गृह मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे वह विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

12:00 PM : जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी भाजपा में शामिल : गृहमंत्री अमित शाह के आगमन से पूर्व जिला परिषद की अध्यक्ष और झाविमो नेत्री ममता देवी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू तथा भुईयां समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भुईयां ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र प्रताप सिंह एवं स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने ग्रहण कराई।

11:45 AM :  गृहमंत्री अमित शाह कुछ ही देर में पहुंचेंगे चतरा। यहां शाह को सुनने बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहुंची हैं। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। अपने नेता को सुनने के लिए पंडाल के बाहर भी बड़ी संख्‍या में लोग खड़े होकर शाह का इंतजार कर रहे हैं।

11:45 AM :  अ‍मित शाह के आगमन को लेकर चतरा में कार्यक्रम स्‍थल पर बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे हैं। चुनावी सभा में उत्‍साही भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज भी पहुंची है। स्‍थानीय नेता बीजेपी उम्‍मीदवार के समर्थन में वोटरों से भारी मतदान की अपील कर रहे हैं।

11:30 AM :  केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को चतरा आ रहे हैं। वे चतरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार जनार्दन पासवान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा बाईपास रोड में स्थित बाबाघाट मैदान में होगी। उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री आज आएंगे, बाबाघाट मैदान में होगी सभा

केंद्रीय गृहमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। अमित शाह गुरुवार को यहां आ रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रहेंगे। गृहमंत्री पार्टी प्रत्याशी जनार्दन पासवान के पक्ष में दोपहर के 12:00 बजे यहां पर सभा करेंगे। चुनावी सभा का आयोजन बाइपास रोड स्थित बाबाघाट में किया जाएगा। सभा को लेकर भव्य मंच और वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं।

स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में महती सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया है। बुधवार को उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

बतौर गृहमंत्री अमित शाह पहली बार यहां आ रहे हैं। इससे पूर्व पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में आए थे। बताते चलें कि चतरा विधानसभा का मतदान 30 नवंबर को होना है। चुनाव प्रचार गुुरुवार की शाम समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की बड़ी सभा है। भाजपा की ओर से यहां पर स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री रघुवर दास, बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव, स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहेंगी।

अमित शाह आज गढ़वा में

केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनावी सभा के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है। चुनावी सभा के लिए बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में विशाल अस्थाई सभास्थल का निर्माण कराया गया है। अमित शाह कार्यक्रम को ले भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तथा पलामू प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *