Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गांधी को अमित शाह ने अनुच्‍छेद-370 के मसले पर दी चुनौती

आकाश ज्ञान वाटिका। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के नवापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अनुच्‍छेद-370 के मसले पर चुनौती दी। उन्‍होंने कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह एलान करें कि सत्‍ता में वापसी के बाद कांग्रेस अनुच्‍छेद-370 को बहाल करेगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व में महाराष्‍ट्र में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्‍च‍ित की है।

यह पहली बार नहीं है कि भाजपा के किसी शीर्ष नेता ने राहुल गांधी को सत्‍ता में पापसी के बाद अनुच्‍छेद-370 बहाल करने की चुनौती दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के जलगांव में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि यदि उनमें हिम्मत है तो इस चुनाव में भी और आने वाले चुनावों में भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये ऐलान करें कि वे अनुच्छेद 370 (Article 370) को वापस लाएंगे। हमारी सरकार ने बीते 05 अगस्त को जो निर्णय किया था उसे बदल देंगे।

शाह महाराष्ट्र के अकोला, कर्जत-जामाखेड़ में भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को गढ़चिरौली जिले के अहेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा था कि पिछले 70 सालों में उनके परिवार की चार पीढि़यों ने आदिवासियों के लिए क्या किया…? उन्होंने यह भी कहा था कि अगले पांच साल में यह क्षेत्र नक्सलवाद से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा।

भाजपा प्रमुख ने कल कहा कि मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि आपकी चार पीढि़यों ने देश पर 70 साल तक राज किया। आपने आदिवासियों के लिए क्या किया? पिछली सरकारों ने तो अन्य पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा तक नहीं दिया था। केंद्र और राज्य में पिछली कांग्रेस और राकांपा सरकारों के मुकाबले मोदी सरकार ने आदिवासियों के लिए सर्वाधिक काम किया है।

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि मैं राकांपा अध्यक्ष शरद राव (पवार) और राहुल बाबा से महाराष्ट्र में अपने कामकाज का हिसाब मांग रहा हूं। आखिर, उन्होंने विदर्भ और अहेरी के लोगों के लिए क्या किया है। उन्‍होंने भाजपा सरकारों के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि अकेले गढ़चिरौली में ही 1.30 शौचालय बनवाए गए हैं। आदिवासी परिवारों को यहां 48 हजार गैस सिलेंडर और 48 हजार बिजली कनेक्शन, आठ हजार मकान बनाकर दिए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!