Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गुपकार गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया कड़ा प्रहार : कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया और राहुल से पूछा सीधा सवाल-‘क्‍या वे इस गैंग का समर्थन करते हैं ?’

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवंबर 2020, मंगलवार। गुपकार गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कड़ा प्रहार किया है। अमित शाह ने गुपकार को गैंग बताते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा है कि क्‍या वे इस गैंग का समर्थन करते हैं ? शाह ने कहा कि गुपकार गैंग कश्मीर में विदेशी ताकतों का दखल चाहता है।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘गुपकार गैंग ग्लोबल हो रहा है। वे चाहते हैं कि विदेशी सेना जम्मू-कश्मीर में हस्तक्षेप करे। गुपकार गैंग भारत के तिरंगे का भी अपमान करता है। क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग की ऐसी चालों का समर्थन करते हैं? उन्हें भारत के लोगों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।’

गृहमंत्री ने एक अन्‍य ट्वीट में कहा, ‘कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और अशांति के पुराने दौर में वापस ले जाना चाहते हैं। वे अनुच्छेद 370 को हटाकर दलितों, महिलाओं और आदिवासियों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्हें हर जगह लोगों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘जम्मू और कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा। भारतीय लोग अब हमारे राष्ट्रीय हित के खिलाफ अपवित्र ग्लोबल गठबंधन को बर्दाश्त नहीं करेंगे या तो गुपकार गैंग राष्ट्रीय भावना के साथ चले या फिर लोग इसे डुबो देंगे।’

अमित शाह से पहले भाजपा के कई नेता गुपकार एजेंडे पर फारुख अब्‍दुल्‍ला समेत कई नेताओं को आड़े हाथों ले चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने तो पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन को मुगेरी लाल का हसीन सपना तक बता दिया। उन्‍होंने कहा कि चाहे पाकिस्तान की मदद ले लें या चीन की, जम्मू कश्मीर में कभी भी अनुच्छेद 370 वापिस नहीं आ सकती है।

 विदित रहे कि ‘गुपकार घोषणा’ नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष के गुपकार स्थित आवास पर 4 अगस्त, 2019 को हुई एक सर्वदलीय बैठक के बाद जारी प्रस्ताव है। इस सर्वदलीय बैठक के दौरान यह सहमति बनी थी कि कि पार्टियों ने सर्व-सम्मति से फैसला किया है कि जम्मू कश्मीर की पहचान, स्वायत्तता और उसके विशेष दर्जे को संरक्षित करने के लिए वे मिलकर प्रयास करेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!