Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
फिल्म-जगतमनोरंजन

नई फिल्मों की रिलीज के बीच ‘धुरंधर’ की रफ्तार कायम, 500 करोड़ क्लब के करीब

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 दिसम्बर 2025, मुम्बई। सिनेमाघरों में इस समय बॉक्स ऑफिस की जंग दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। जहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार दूसरे हफ्ते भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, वहीं इस शुक्रवार कई नई फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। इनमें जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और संजय मिश्रा स्टारर ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ शामिल हैं। सवाल यही है कि क्या इन नई रिलीज का असर ‘धुरंधर’ की कमाई पर पड़ा है या नहीं।

हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून एक बार फिर अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी के साथ लौटे हैं। ‘अवतार’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को अंग्रेजी वर्जन में सबसे ज्यादा दर्शक मिले, जहां से करीब 9 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। हिंदी संस्करण ने 5.5 करोड़, तेलुगु ने 2.85 करोड़ और तमिल ने 2.60 करोड़ रुपए जोड़े। कन्नड़ और मलयालम में फिल्म की शुरुआत अपेक्षाकृत कमजोर रही।

दूसरी ओर, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 483 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है और अब यह 500 करोड़ क्लब में एंट्री की ओर तेजी से बढ़ रही है।

इस शुक्रवार रिलीज हुई संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को बड़े मुकाबले के चलते सीमित स्क्रीन ही मिल पाए। नतीजतन फिल्म पहले दिन सिर्फ 6 लाख रुपए ही कमा सकी। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

वहीं कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी पड़ गई है। फिल्म ने आठवें दिन महज 22 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कारोबार 11.07 करोड़ रुपए तक ही सिमट गया है।

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ ने शुरुआत में जोरदार प्रदर्शन किया था। पहले हफ्ते में 76.75 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी करोड़ों में की है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.77 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसकी कुल आय 78.52 करोड़ रुपए हो गई है।

कुल मिलाकर, जहां ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी दबदबा बनाए हुए है, वहीं नई रिलीज फिल्मों के लिए राह आसान नजर नहीं आ रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!