Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मनोरंजन

विरोध और विवादों के बीच दीपिका-विक्रांत की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है आगे, कमाए इतने करोड़

तमाम विरोध और विवादों के बीच रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘छपाक’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ही सही लेकिन आगे बढ़ रही है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने तीसरे दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने 4.77 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 30 से 40% का ग्रोथ दिखा। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 6.90 करोड़ का कलेक्शन किया।

तीसरे दिन फिल्म ने दोनों दिन से ज्यादा कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 7-7.50 करोड़ रुपए कमाई की। इसी के साथ तीन दिन में ‘छपाक’ का कलेक्शन करीब 18.50 करोड़ रुपए पहुंच गया। उम्मीद है फिल्म चौथे दिन 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि रिलीज़ से पहले फिल्म से जितनी ज्यादा कमाई की उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उतना अच्छा कलेक्शन तो नहीं कर पा रही है, लेकिन हर दिन बढ़ते कलेक्शन को देेखा जाए तो ‘छपाक’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है।

वैसे फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भले की थोड़ा कम बढ़ा रहा हो, लेकिन जिन भी लोगों ने ये फिल्म देखी है वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म में दीपिका और विक्रांत की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है।

बता दें कि ‘छपाक’ की रिलीज़ से पहले दीपिका पादुकोण छात्रों का समर्थन करने जेएनयू पहुंची थीं, इसके बाद उनका जमकर विरोध हुआ। दीपिका के जेएनयू जाने से नाराज़ लोगों ने उनकी फिल्म को बायकॉट करने की मांग की। भारी विवाद और विरोध के बीच फिल्म शांति से रिलीज़ हुई और कलेक्शन तो अब आपके सामने है ही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!