Breaking News :
>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
उत्तर-प्रदेश

अमेठी : प्रतिज्ञा यात्रा में आज शामिल होंगे राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 2019 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव हारने के लम्बे समय बाद शुक्रवार को अमेठी आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस जोरदार तैयारी कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को करीब चार माह से उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय हैं, अब उनको केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी का भी साथ मिल रहा है।

अमेठी के जगदीशपुर के रामलीला मैदान से कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा प्रारंभ होगी। जिसमें सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी करीब छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। इस यात्रा का मकसद अमेठी की पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत प्रदान करना है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालकर महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप ङ्क्षसघल ने बताया कि देश व प्रदेश में महंगाई काफी बढ़ी है। लाखों की संख्या में युवक रोगजार की आस लगाए हुए है। युवाओं को रोजगार न मिलने से वह अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। प्रदेश में किसानों, महिलाओं के साथ अत्याचार भी हो रहे है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा समर्थकों संग जगदीशपुर रामलीला मैदान से प्रतिज्ञा पदयात्रा शुरू करेंगे, जो छह किलोमीटर बाद हारीमऊ में समाप्त होगी। भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के समापन के बाद दोनों नेता आमजन को सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!