Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्थानीय व्यापारियों /निवासियों के अनुरोध पर साप्ताहिक बन्दी दिवसों में किया गया आंशिक संशोधन, जानिए कब-कब, कहाँ कहाँ रहेगी बन्दी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 11 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत स्थानीय बाजारों में साप्ताहिक बन्दी निर्धारित करने हेतु पूर्व किये गये आदेशों में स्थानीय व्यापारियों /निवासियों के अनुरोध पर साप्ताहिक बन्दी दिवसों में आंशिक संशोधन किया गया है, जिनमें डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत रविवार के स्थान पर बुधवार को तथा सहसपुर एवं सेलाकुई में शनिवार के स्थान पर बुधवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी, शेष अन्य स्थानों पर पूर्व आदेशों के अनुसार ही साप्ताहिक बन्दी रहेगी।
उक्त क्षेत्रों में साप्ताहिक बन्दी दिवसों पर वृहद् स्तर पर सेनिटाईजेशन किया जायेगा। उक्त निर्धारित साप्ताहिक बन्दी दिवसों में सम्बन्धित स्थानीय बाजार एवं उसमें अवस्थित सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बन्द रहेंगे तथा केवल आवश्यक सेवाएं यथा दवाओं की दुकानें, फल सब्जी की दुकानें, पैट्रोल पम्प एवं गैस एजेंसियां, डेयरी, टिफिन सर्विस, बैकरी, मिठाई की दुकानें, मीट-मछली की दुकानें (जिनके पास वैध लाईसेंस हों), बेकरी ही प्रातः 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित हो सकेंगी। साप्ताहिक बन्दी दिवस में वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी। इस दौरान निर्माण कार्य, औद्योगिक ईकाइयों से सम्बन्धित गतिविधियाँ संचालित हो सकेंगी तथा प्रातः कालीन माॅर्निंग वाॅक पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा।
जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को डेंगू उन्मूलन अभियान एवं सेनिटाइजेशन कराये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन  में आज जनपद के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्ड में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया गया  तथा  सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मण्डियों, एटीम,  चिकित्सालयों, में फाॅगिंग एवं सेनिटाइजेशन भी करवया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाया गया तथा चन्द्रेश्वर नगर खाली प्लाट में एकत्र हुए पानी की भी निकासी करते हुए फाॅगिंग की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 36 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें ऋषिकेश में 4, तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत 32 व्यक्ति शामिल है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 492 व्यक्तियों के चालान किये गये
जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से 102 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 58 ली० दूध विक्रय किया गया। मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1604 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 22385 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 565 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 298 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 238 व्यक्ति पहुँचे। इसके साथ ही देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 148 तथा काठगोदाम हेतु 143 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 36 काल जिनमें  सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!