Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
फिल्म-जगतमनोरंजन

अरिजीत सिंह के सपोर्ट में उतरे अमाल मलिक, बोले – ‘गाना रिलीज होना चाहिए’

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2020, बुधवार। बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय दत्त स्टारर फिल्म सड़क-2 अगल-अलग कारणों से खबरों में बनी हुई है। फिल्म इस महीने के आखिरी में रिलीज की जानी है, लेकिन नेपोटिज़्म की बहस के बीच फिल्म का विरोध भी हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर भी डिसलाइक की वजह से खबरों में हैं, क्योंकि ट्रेलर को लाख से ज्यादा डिसलाइक मिल चुके हैं। अब फिल्म, गानों की वजह से खबरों में आ गई है।

दरअसल, कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अरिजीत सिंग के गाने हटा दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर आई इस खबर के बाद अरिजीत सिंह के फैंस को ये बात कुछ रास नहीं आई। उन्होंने #ReleaseArijitSongFromSadak2 के साथ अरिजीत सिंह का समर्थन करना शुरू कर दिया और अब उनके फैंस उनके गाने रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने इस हेशटैग के साथ इतने ट्वीट किए कि यह मंगलवार शाम टॉप ट्रेंड्स में भी शामिल था।

इतना ही नहीं, अब अरिजीत सिंह के समर्थन में संगीतकार और गायक अमाल मलिक भी आ गए हैं। अमाल मलिक ने भी अपने एक ट्वीट में अरिजीत सिंह के गानों का सपोर्ट किया है। अमाल ने एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है- ‘मुझे लगता है कि गाना कम से कम रिलीज होने का हकदार है। लगातार प्रशंसकों को चोट पहुंचाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि संगीत उद्योग में और अधिक अविश्वास पैदा होगा। अगर आप कर सकते हैं तो कम से कम वर्जन को रिलीज कर दें।’

बता दें कि ट्विटर पर फैंस की ओर से मांग किए जाने से पहले खबर आई थी कि अरिजीत सिंह के दो गानों को फिल्म से हटा दिया गया है। हालांकि, इन गानों को लेकर आधिकारिक कमेंट नहीं आया है, ऐसे में अभी फिल्म रिलीज और आधिकारिक स्टेटमेंट का इंतजार किया जाना चाहिए। वैसे फिल्म डिसलाइक के मामले में आगे चल रही है और स्टार किड्स की वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म का विरोध भी कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!