Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऑल्टो कार एवं यूटीलिटी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक की गई जान, एक लापता

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2022, शनिवार, विकासनगर/देहरादून। शनिवार को थाना त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड पर ग्राम अणु के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां ऑल्टो वाहन टोंस नदी में गिर गया। हादसे में कार चालक नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश लापता हो गया है। चालक की खोजबीन में तलाश अभियान जारी है।

स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर उक्त वाहन तक पहुंचकर चालक की खोजबीन की गई। उक्त वाहन को बाहर निकालने व वाहन चालक की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम व गोताखोर टीम को अवगत करा दिया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है।

कोरुवा-क्वारना मोटर मार्ग पर यूटीलिटी खाई में गिरी, एक की मौत

कोरूवा-क्वारना मोटर मार्ग पर किलोमीटर चार पर चियाधार खेड़ा के पास एक यूटीलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को सीएचसी साहिया के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चालक जितेंद्र दास पुत्र दासी दास अपने गांव क्वारना से यूटीलिटी लेकर विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में एक सवारी टीकम सिंह राणा पुत्र रतिराम ग्राम मंगरौली भी सवार था। शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जैसे ही वाहन चियाधार के पास चढ़ाई पर जा रहा कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक जीतू उर्फ जितेंद्र दास घायल हो गया

जबकि टीकम सिंह राणा (55) पुत्र रतिराम ग्राम मंगरौली की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग, चकराता तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ व थाना चकराता पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल चालक को आपातकालीन सेवा 108 की मदद से सीएचसी साहिया पहुंचाया। जांच में पता चला कि टीकम सिंह अपनी छानी से नकदी फसल बेचने के लिए विकासनगर मंडी जा रहा था। रास्ते में चढ़ाई पर गाड़ी अचानक बंद हो गई और ब्रेक नहीं लगा। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतक टीकम सिंह के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में पंचनामा कर स्वजन को सौंप दिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी, चकराता थाने के दारोगा निखिल देव चौधरी, सनी चंद, विकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!