Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

उत्तराखंड की पर्यावरणीय समृद्धि में गंगा का महत्वपूर्ण योगदान : स्वामी चिदानंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 गुरुवार, 2021, शुक्रवार, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट की दिल्ली में हुई मुलाकात में उत्तराखंड में स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यटन के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नैसर्गिक सौंदर्य से युक्त चार धाम यात्रा को सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष चर्चा हुई।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हमारी यात्रायें इको-फ्रेंडली और पर्यावरण फ्रेंडली होना चाहिये। उत्तराखंड के चार पावन तीर्थ क्षेत्रों केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धामों के मार्गों को सुरक्षित बनाने के साथ ही स्वच्छ और प्लास्टिक फ्री करना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे हमारा वन्य जीवन और सदानीरा नदियों का जल भी प्रदूषित हो रहा है। स्वामी चिदानंद ने कहा कि उत्तराखंड की पर्यावरणीय समृद्धि में गंगा का महत्वपूर्ण योगदान है।

उत्तराखंड में पर्यटन श्रद्धा, भक्ति, शान्ति, आध्यात्मिक शक्ति और नैसर्गिक सौन्द्रर्य प्राप्त करने के लिये होना चाहिये। वास्तव में यहां पर पर्यटन नहीं बल्कि तीर्थाटन हो। पहले श्रद्धालु उत्तराखंड में मां गंगा के तटों पर तीर्थाटन के लिये ही आते थे। परन्तु अब तीर्थाटन का स्थान पर्यटन ने ले लिया। चार धाम यात्रा और मां गंगा का पावन तट पर्यटन का नहीं बल्कि तीर्थाटन के लिये पवित्र स्थान है।

उन्होंने ने कहा कि भारत के प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर तीर्थाटन के साथ ईकोटूरिज्म स्थापित किया जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि तीर्थाटन की संस्कृति ही भारत की संस्कृति है। सनातन संस्कृति और मानवता के दिव्य सूत्रों को जीवंत बनाये रखने के लिये यात्रायें और मेलों का आयोजन बहुत जरूरी है। प्राकृतिक सौन्दर्य को जीवंत बनाये रखने हेतु सभी मिलकर योगदान प्रदान करें।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने आल वेदर प्रोजेक्ट, चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े इस विषय में भी विशेष चर्चा की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को हरित तीर्थाटन के प्रतीक के रूप में रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!