Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पूर्वांचल को 341 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदान की उम्मीदों की नई राह

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवम्बर, 2021, बुधवार, लखनऊ। पिछड़े अंचलों में शामिल रहे पूर्वांचल को 341 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीदों की नई राह दी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को उत्तर प्रदेश के विकास और नए यूपी के निर्माण का एक्सप्रेस-वे बताते हुए दावा किया कि जिस क्षेत्र को माफियावाद और गरीबी के हवाले कर दिया गया था, वह विकास का नया अध्याय लिख रहा है। अब प्रदेश का भाग्य और तेजी से बदलने का विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘कर्मयोगी’ बताते हुए बधाई दी और विपक्ष पर तंज कसा कि जो अपने समय में विफल रहे, वह योगी की सफलता कैसे देख और पचा सकते हैं।

योगी सरकार द्वारा लखनऊ से गाजीपुर तक बनाए गए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सुलतानपुर के कूड़ेभार क्षेत्र से किया। वायुसेना के हरक्यूलिस विमान से एक्सप्रेस-वे की ही हवाई पट्टी पर उतरे पीएम मोदी ने जनसभा में आई भीड़ का अवधी भाषा में अभिवादन करने के साथ वाराणसी सांसद होने के नाते प्रदेश से जमीनी रिश्ता जोड़ा और फिर अंचलवासियों को उत्साह, हौसला और उम्मीदों का बड़ा आसमान दिखाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इतना काम आजादी के बाद पहली बार हो रहा है। पश्चिम को सम्मान मिला है तो पूर्वांचल भी प्राथमिकता में है। योगी सरकार भेदभाव, जातिवाद और परिवारवाद के बिना सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में किसी को यूपी और यहां के लोगों के सामर्थ्य पर संदेह हो तो वह सुलतानपुर आकर सामर्थ्य देख सकता है। तीन-चार वर्ष पहले जहां सिर्फ जमीन थी, वहां से अब इतना बड़ा एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। बोले कि इस परियोजना के शिलान्यास के वक्त सोचा भी नहीं था कि इसी एक्सप्रेस-वे पर वह खुद विमान से उतरेंगे। इसे यूपी के विकास, प्रगति, नए के निर्माण और मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस-वे बताने के साथ ही दृढ़ होती इच्छाशक्ति का प्रकटीकरण भी करार दिया। एक्सप्रेस-वे को यूपी की शान और कमाल बताते हुए कहा कि इसे पूर्वांचल को समर्पित करते हुए धन्य महसूस कर रहे हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी दल या नेता का नाम लिए विकास में भेदभाव के आरोप विपक्ष पर रह-रहकर लगाए। कहा कि देश के संपूर्ण विकास के लिए हर क्षेत्र का संपूर्ण विकास जरूरी है, लेकिन कुछ क्षेत्र आगे निकल गए और कुछ दशकों पीछे रह गए। यह असमानता अच्छी नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश विकास की इतनी संभावनाओं के बावजूद देश में हो रहे विकास का उतना लाभ नहीं ले पाया था, जितना मिलना चाहिए था। यूपी में जिस तरह की राजनीति हुई, जैसी सरकारें रहीं, उन्होंने सर्वांगीण विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। इस क्षेत्र को माफियावाद और यहां के लोगों को गरीबी के हवाले कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र आज विकास का नया अध्याय लिख रहा है। मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद मेनका गांधी, जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति भी थे।

वायुसेना के लिए एक और ताकत बना एक्सप्रेस-वे :

  • समारोह में एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर वायुसेना की ओर से एयरशो भी किया गया, जिसमें मिराज, जगुआर और सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों ने यहां उतरकर उड़ान भरी और हवाई करतब से रोमांचक युद्ध कौशल भी दिखाया। इससे पहले जनसभा में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जितनी जरूरी देश की समृद्धि है, उतनी ही जरूरी देश की सुरक्षा भी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वायुसेना के लिए एक और ताकत बन गया है। यहां जरूरत पर फाइटर प्लेन उतरेंगे। लड़ाकू विमानों के जिक्र के साथ फिर विपक्ष मोदी के निशाने पर आ गया। बोले कि इन विमानों की गर्जना उन लोगों के लिए भी योगी, जिन्होंने डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को दशकों तक नजरअंदाज किया।

मेरे साथ खड़े होने में था वोट बैंक नाराज होने का डर : प्रधानमंत्री

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हालत देख चिंता होती थी कि यहां की सरकारें यूपी को कैसी सजा दे रही हैं। 2014 में जब देश की सेवा का मौका मिला तो प्रदेश से सांसद होने के नाते बारीकियों में जाना शुरू किया। शौचालय, आवास आदि देने का प्रयास शुरू किया। पीड़ा है कि तब यूपी की सरकार ने साथ नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने तत्कालीन सरकार के मुखिया पर तंज कसा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से मेरे साथ खड़े होने में वोटबैंक के नाराज होने का डर सताता था। हवाई अड्डे पर स्वागत करने के बाद खो जाते थे। उन्हें शर्म आती थी, क्योंकि विकास का हिसाब देने के लिए नहीं था। ऐसे लोगों को यूपी के लोग विकास के रास्ते से हटा देंगे।

तब राहजनी होती थी, अब बन रही नई सड़कें :

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। कहा कि पहले की सरकारों ने यूपी की ऐसी हालत बना दी थी कि सड़कों पर राह नहीं, राहजनी होती थी। आज राहजनी करने वाले जेल में हैं और गांव-गांव नई राह, नई सड़क बन रही है।

साकार हो रहा विकास का सपना : 

  • अंचलवासियों की भीड़ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले कि आपकी भागीदारी से उप्र के विकास का सपना साकार होता दिख रहा है। इस एक्सप्रेस-वे से हर वर्ग के व्यक्ति को फायदा होगा। यह लाखों नए रोजगार का माध्यम बनेगा। पूरब और अवध के साथ बिहार को लाभ मिलेगा। लाखों करोड़ रुपये का निवेश आएगा। नए तकनीकी और शिक्षण संस्थान खुलेंगे। फिर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए बोले कि हमने ऐसी सरकारों को भी देखा है, जिन्होंने कनेक्टिविटी के बिना ही औद्योगिक विकास के बड़े-बड़े वादे कर डाले। यहां उद्योगों में ताले लग गए। लखनऊ और दिल्ली में जिन परिवारवादियों का लखनऊ और दिल्ली में दबदबा था, उनकी पार्टनरशिप यूपी की आकांक्षाओं को कुलती रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!