Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ उनका महत्ता को काफी सराहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य दिग्गज राजनीतिज्ञों ने एक मई को श्रम दिवस पर सभी श्रमिक तथा कामगार को बधाई देने के साथ ही उनका महत्ता को काफी सराहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी श्रम दिवस पर श्रमिकों तथा कामगारों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मई दिवस यानी एक मई को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस पर पर प्रदेश के कामगारों व श्रमिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता है। विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में इस दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए मई दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्रमिकों को बधाई दी :

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्रमिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं से राष्ट्र के नव निर्माण एवं प्रगति में अहम भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों को अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के परिश्रम, समर्पण एवं त्याग से सशक्त, प्रगतिशील एवं विकसित भारत का स्वप्न साकार हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्रमिकों तथा कामगारों को उनके दिवस पर बधाई दी है। पाठक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिक भाई – बहनों को अंतररराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी श्रमिकों को बधाई दी :

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी श्रमिकों को बधाई दी :

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी श्रमिकों को मई दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही साथ उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। अखिलेश यादव ने कहा कि मई दिवस उन सभी श्रमिकों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने खून-पसीने से देश व दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने भी श्रमिकों को बधाई दी :

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!