Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भैलो और पारंपरिक नृत्य के साथ गाँव ही नहीं शहरों में भी महकेगी पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू

  • सर्वधर्म सद्भाव का सन्देश देते हुए अपने घरों में “इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली)” के पावन दिवस पर उत्तराखंड की सृमद्धि के लिए एक उमीदों भरा “दीपक” अवश्य जलायें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर 2021, रविवार, देहरादून। दीपावली के 11 दिन बाद “इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली)” का पर्व पर्वतीय अंचल में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को लोकपर्व इगास मनाया जाता है। पर्व की खास बात यह है कि आतिशबाजी करने के बजाय लोग रात को पारंपरिक भैलो खेलते हैं। इस दिन मवेशियों के लिए भात, झंगोरा का पींडू (पौष्टिक आहार) तैयार किया जाता है। उनका तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई जाती है। जब गाय-बैल पींडू खा लेते हैं, तब उनको चराने वाले या गाय-बैलों की सेवा करने वाले बच्चे को पुरस्कार दिया जाता है। इस दिन घरों में पारंपरिक पकवान पूड़ी, स्वाले, उड़द की दाल की पकोड़ी बनाई जाती है। लोग अपने घरों को दीये की रोशनी से सरोबार करते हैं।

इगास के दिन भैलो खेलने का विशेष रिवाज है। चीड़ की लीसायुक्त लकड़ी से भैलो बनाते हैं। इसे दली या छिल्ला कहा जाता है। जहां चीड़ के जंगल न हों, वहां लोग देवदार, भीमल या हींसर की लकड़ी आदि से भी भैलो बनाते हैं। इन लकड़ियों के छोटे-छोटे टुकड़ों को एक साथ रस्सी अथवा जंगली बेलों से बांधा जाता है। फिर इसे जलाकर घुमाते हैं। इसे ही भैलो खेलना कहा जाता है।

इस बार 14 नवंबर को सुबह 5:48 पर एकादशी तिथि शुरू होकर 15 की सुबह 6:39 तक रहेगी

इस बार 14 अथवा 15 नवंबर को एकादशी को लेकर आमजन में संशय है। उत्तराखंड विद्वत सभा के आचार्य बिजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही यह पर्व मनाया जाता है। इस बार 14 नवंबर को सुबह 5:48 पर एकादशी तिथि शुरू होकर 15 की सुबह 6:39 तक रहेगी। ऐसे में पूरी तिथि 14 नवंबर को पड़ने से इसी दिन इगास पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कई लोग तुलसी विवाह भी करते हैं।

पहाड़ में एकादशी को इगास कहते हैं

डॉ० आचार्य सुशांत राज के मुताबिक पहाड़ में एकादशी को इगास कहते हैं। मान्यता के अनुसार, गढ़वाल में भगवान राम के अयोध्या लौटने की सूचना 11 दिन बाद मिली थी। इसलिए यह पर्व मनाया जाता है। दूसरी मान्यता के अनुसार दीपावली के समय गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल की सेना ने दापाघाट, तिब्बत का युद्ध जीतकर विजय प्राप्त की थी और दीपावली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल सेना अपने घर पहुंची थी। युद्ध जीतने और सैनिकों के घर पहुंचने की खुशी में तब दीपावली मनाई थी।

सर्वधर्म सद्भाव का सन्देश देते हुए अपने घरों में “इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली)” के पावन दिवस पर उत्तराखंड की सृमद्धि के लिए एक उमीदों भरा “दीपक” अवश्य जलायें।
आओ हम सब मिलकर “ईगास” के इस पर्व को पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ धूम-धाम से मनायें।।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!