Breaking News :
>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शोभायात्रा पर पथराव मामले में कांग्रेस ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप, विरोध में पहुँचे राजभवन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून। कांग्रेस ने सोमवार को हरिद्वार जिले के डाडा जलालपुर गाँव में शोभायात्रा पर पथराव मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में राजभवन में दस्तक दी। पार्टी ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.)गुरमीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि स्थानीय प्रशासन ने डाडा जलालपुर गाँव में घटना की छानबीन में भी एकतरफा कार्रवाई की।

भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि धार्मिक आयोजन की अनुमति देने पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे। ज्ञापन में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के साथ हिंसा व दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राजभवन से हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया।

यह भी कहा गया कि सरकार के मात्र एक माह के अल्प कार्यकाल में हत्या, चोरी, डकैती व मासूमों के साथ होने वाली जघन्य घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है।

भ्रष्टाचार व भय मुक्त सरकार के वायदे पर अमल नहीं हो पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत कई विधायक व पूर्व विधायक शामिल थे।

कांग्रेस का राजभवन कूच राजनीति से प्रेरित : मनवीर चौहान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने हनुमान जयंती पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में हुए घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के राजभवन कूच को राजनीति से प्रेरित बताया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर राजनीति करने की बजाय संयम और सौहार्द स्थापित करने में विपक्ष को भी आगे आने की आवश्यकता है।

भाजपा नेता चौहान ने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र में हुए घटनाक्रम के बाद प्रशासन और पुलिस शांति स्थापित करने के प्रयासों में जुटे हैं। अराजकता फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस की हमेशा आदत रही है कि वह हर ऐसी घटना को राजनीतिक चश्मे से देखती रही है।

उन्होंने कहा कि एक पक्षीय नजरिये से देखने की बजाय कांग्रेस को वस्तुस्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करने वाली कांग्रेस इस घटनाक्रम को भी अपने लाभ के तराजू में तोलने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे और इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भेदभावपूर्ण रवैये और नकारात्मक सोच ने ही उसे जनता से दूर कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!