Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्ड

चारधाम सड़क व कुंभ मेले के सभी कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे

प्रदेश में चारधाम सड़क परियोजना व कुंभ मेले से संबंधित लोक निर्माण विभाग के सभी कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इन कार्यों को शुरू करने के लिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि संक्रमित क्षेत्र में कार्य नहीं होंगे। वहीं 55 साल से अधिक आयु के श्रमिकों से कार्य नहीं कराया जाएगा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के कार्यालय भी 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुल जाएंगे।

केंद्र ने पहले चरण का लॉकडाउन समाप्त होने के बाद दूसरे चरण में कुछ कार्यों को खोलने की अनुमति दी है। इन्हें सात भागों में बांटा गया है। इसमें चारधाम सड़क परियोजना एवं वित्त पोषित राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी कार्य, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत प्रदेश में निर्माणाधीन सभी कार्य, केंद्रीय सड़क निधि के तहत स्वीकृत सभी कार्य, कुंभ मेला से संबंधित लोक निर्माण विभाग के सभी कार्य, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन पुलों का कार्य, नाबार्ड पोषित सभी कार्य व लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सभी ऐसे कार्य जिनकी भौतिक प्रगति 75 प्रतिशत या उससे अधिक है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि सड़क एवं पुल निर्माण से संबंधित केंद्र सरकार की कार्यदायी संस्थाएं संबंधित जनपद के जिलाधिकारियों के साथ परामर्श कर अनुमति मिलने के बाद ही कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य शुरू किए जाएंगे।

नगर निकायों के अंतर्गत कार्य शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि इसमें कार्य करने वाले मजदूर उसी निकाय सीमा में रहते हों। इनकी संख्या बेहद सीमित रखी जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक न हो। मजदूरों का सीमित संख्या रखा जाएगा। इंजीनियर, सुपरवाइजर स्टाफ और श्रमिकों को कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!