Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी
उत्तराखण्डमनोरंजन

दून में ‘बत्ती गुल, मीटर चालू’ के सभी शो हाउसफुल, जानिए फिल्म की खासियत

देहरादून: बत्ती गुल, मीटर चालू फिल्म शुक्रवार को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की शूटिंग टिहरी, ऋषिकेश और दून में होने के कारण स्थानीय लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इसमें उत्तराखंड की झलक देखकर दर्शक काफी खुश नजर आए। दून के सभी सिनेमाघरों में पहले दिन हाउसफुल शो रहा।

दर्शक इसे इस साल की सबसे एंटरटेनिंग फिल्म के रूप में देख रहे हैं। श्री नारायण सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर ने सुशील कुमार पंत उर्फ एसके और श्रद्धा कपूर ने ललिता नौटियाल का किरदार निभाया है।

फिल्म की कहानी में बिजली देने वाली कंपनी के भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। शाहिद (एसके )फिल्म में वकील की भूमिका निभा रहे है। जबकि श्रद्धा फैशन डिजाइनर है। एसके का दोस्त सुंदर लोन लेकर प्रिंटिंग प्रेस खोलता है। उसका बिजली का बिल 54 लाख रुपये आ जाता है। वह बिजली विभाग के चक्कर काटता रहता है, लेकिन कोई हल नहीं निकलता।

फिल्म में तीनों किरदारों के बीच प्रेम त्रिकोण को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। दून के सभी सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। दोपहर से शाम तक के शो हाउसफुल रहे। सिल्वर सिटी में फिल्म के छह शो दिखाए गए। इनमें सुबह से शाम तक के सभी शो हाउसफुल रहे।

सिनेमा मैनेजर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर के दोनों शो हाउसफुल रहे। लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लिए थे। वहीं पैसिफिक, क्रॉस रोड, बिग सिनेमा, ग्लिट्ज में भी लोगों ने दोस्तों और परिवार के साथ फिल्म का लुत्फ उठाया। स्थानीय लहजा लाने के लिए ‘ठहरा’ और ‘बल’ का हद से ज्यादा प्रयोग फिल्म की कहानी में आम आदमी के मुद्दे को उठाया गया है।

वहीं स्थानीय लहजा लाने के लिए कुमाऊंनी और गढ़वाली शब्दों का प्रयोग किया गया है। लेकिन, ‘ठहरा’ और ‘बल’ के हद से ज्यादा प्रयोग के चलते कई जगह संवाद कमजोर नजर आते हैं।

बोले दर्शक 

छाया राजपूत के अनुसार फिल्म काफी पसंद आई। इसमें पहाड़ों में बिजली की समस्या को दिखाया गया है। कहानी के माध्यम से एक आम आदमी की परेशानी को बेहतर तरीके से रखा गया है।

काफी अच्छा मुद्दा उठाया 

कुसुम राणा के मुताबिक फिल्म की कहानी उत्तराखंड से जुड़ी है, जिसमें काफी अच्छा मुद्दा उठाया गया है। इसमें बल और ठहरा जैसे स्थानीय शब्दों का प्रयोग ठीक तरह से नहीं किया गया है।

बिजली समस्या का रोचक चित्रांकन 

रमनदीप सिंह के अनुसार एक आदमी की बिजली की समस्या को काफी रोचक ढंग से फिल्म में दिखाया गया है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी सामाजिक समस्या पर चोट करती नजर आती है।

समस्या को किया बखूबी पेश 

वेदप्रकाश के अनुसार पहाड़ों के कई घरों में आज भी लोग बिजली का इस्तेमाल नहीं करते। भ्रष्टाचार के चलते बिजली बिल से एक आम आदमी की परेशानी को फिल्म में बखूबी पेश किया गया है।

शानदार दृश्यों का फिल्मांकन 

राजेंद्र सिंह के अनुसार टिहरी झील और ऋषिकेश के शानदार दृश्य दिखाए गए हैं। शाहिद और श्रद्धा का रोल भी काफी अच्छा है। बस बल और ठहरा शब्दों का प्रयोग हद से ज्यादा कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!