Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

जिला प्रशासन द्वारा 3 मई से प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियाँ की गईं पूर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून/गंगोत्री। 03 मई 2022 से प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगभग सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा तैयारियों को लेकर चल रहे गतिमान कार्य भी आगामी 30 अप्रैल तक पूर्ण हो जायें, इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला व गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान द्वारा संयुक्त रूप से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एवं गंगोत्री धाम में चल रहे गतिमान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया l

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिना बैरियर चेक पोस्ट परिसर में सुलभ शौचालय स्थापित करने, परिसर में जल निकासी व्यवस्था करने व परिसर मैदान समतल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को मनेरी झरने के समीप सड़क किनारे अस्थाई पार्किंग व पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था करने, सेंज क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों की भूमि समतल करने, गंगनानी गर्म कुंड नाले की सफाई करने, सुखी टॉप में नाले पर हो रहे चौड़ीकरण कार्य के तहत समतलीकरण कार्य करने के निर्देश दियेl वहीं उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को भटवाड़ी चड़ेथी में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने टीनशेड स्टोर को तत्काल हटाने व उस स्थान का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। एएमए जिला पंचायत को गंगनानी गर्म कुंड में 2 शिफ्टों में 2-2 सफाई कर्मी तैनात करने तथा गरम कुंड में रंगाई – पुताई व अन्य सौंदर्यीकरण कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एएई नगर पंचायत गंगोत्री को गंगोत्री धाम पैदल मार्ग में चल रहे डामरीकरण कार्य, गंगोत्री धाम परिसर में अस्त-व्यस्त पड़े मेटेरियल को हटाये जाने व घाट मरम्मत कार्य करने, गंगोत्री धाम पैदल मार्ग में स्थित शौचालय में सफाई कर्मी की तैनाती करने, बड़ा पत्थर से घाट के रास्ते पर रेलिंग लगाए जाने तथा डामरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन गंगोत्री पार्किंग के सम्बन्ध में ठेकेदार मनजीत सिंह को निर्देश दिये कि 30 अप्रैल तक पार्किंग को इस तरह से तैयार कर लिया जाय कि वहाँ पर भारी संख्या में वाहन पार्क किये जा सकें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गंगोत्री धाम में स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर रखे जाने, बैड स्थापित किये जाने तथा दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखे जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी आवश्यक गतिमान कार्य 30 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण कर लिये जाये।

इस दौरान उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केएस चौहान, कमान अधिकारी बीआरओ वेनू वीएस, ईई लोनिवि प्रवीण कुश, एआरटीओ मुकेश सैनी, ईई विद्युत मनोज गुसाईं, ईई जल संस्थान बीएस डोगरा, एएई नगर पंचायत गंगोत्री वासुदेव नौटियाल, अध्यक्ष पाँच मन्दिर समिति गंगोत्री धाम सुरेश सेमवाल व सचिव दीपक सेमवाल आदि उपस्थित थे l

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!