Breaking News :
>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सभी एसडीएम एवं तहसीलदार अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर हर समय समुचित व्यवस्था उपलब्धता बनाए रखें एवं रात्रि प्रवास सुनिश्चित करें : डीएम डाॅ० आर. राजेश कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2022, बुधवार, (जि.सू.का.) देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के उपरान्त यात्रियों एवं पर्यटकों का विभिन्न मार्गों एवं स्थलों पर भारी संख्या में आवागमन बढ़ गया है तथा कतिपय स्थानों पर यात्रियों के जान-माल की घटना प्रकाश में आई है। यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा दैवीय आपदा एवं वनाग्नि इत्यादि की घटनाओं कोे दृष्टिगत रखते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने कार्य स्थलों अनिवार्यतः बना रहना आवश्यक हैं।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर हर समय उपलब्धता बनाए रखें एवं रात्रि प्रवास सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों, पर्यटकों के आवागमन, दैवीय आपदा एवं वनाग्नि इत्यादि के दौरान किसी प्रकार की असुविधा व जान-माल की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके सत्यापन, निरीक्षण आदि में यदि किसी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के अपने मुख्यालय से इतर प्रवास किए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरूद्ध सीधे कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी और उनकी अनुउपलब्धता की स्थिति में जन एवं पशु हानि के लिए उनका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा, साथ ही उनकी मुख्यालय से देहरादून की यात्रा को शासकीय कार्य में कदापि नहीं माना जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अपरिहार्य परिस्थितियों में संबंधित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार उनसे (जिलाधिकारी) अनुमोदन उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!