Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

दिल्ली में कोरोना का कहर : 24 घंटे में कोरोना मिले संक्रमण के 19486 नए मामले, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में शनिवार को अहम बैठक होगी। इसमें सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा विभिन्न महकमों के अधिकारी भी मौजद रहेंगे। बता दें कि  शुक्रवार को पहली बार एक दिन में 19,486 मामले आए हैं, जबकि 141 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी दिल्ली में सप्ताहांत में लागू किए गए कर्फ्यू की शुरुआत शुक्रवार की रात से  हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सभी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नियमों का पालन सख्ती से कराने को कहा था। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। जगह-जगह दिल्ली पुलिसकर्मी लोगों से आवागमन के बाबत जांच कर रहे हैं। नियम तोड़ने वालों पर 2000 का जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिले के डीसीपी, विशेष पुलिस आयुक्त, व सयुंक्त पुलिस आयुक्त से कर्फ्यू से पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कि शनिवार और रविवार को पुलिस की ओर से कड़ाई से नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के डीसीपी स्वयं जगह-जगह पुलिस कर्मियों की गश्त आदि की व्यवस्था को पुख्ता करेंगे । घर से बाहर निकलने वाले किसी भी व्यक्ति को पुलिसकर्मियों द्वारा निश्चित रूप से जांच की जाएगी। पूछताछ के दौरान यदि वह ठोस जवाब व बिना पास के पाया जाता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आपातकाल की सेवाएं जैसे चिकित्सा सेवा, खाद्य सामग्री, फल और सब्जियों की आपूर्ति सामान्य रूप से चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि कई बार आवश्यक सेवाओं की आड़ में गलत कार्य भी करते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को इन सब पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिले के डीसीपी नियमों का पालन कराने में सभी पुलिस कर्मियों की मदद लें। यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग नियमों को पालन करें। और पुलिस का सहयोग करें। ड्यूटी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन हो और उचित मास्क पहन कर पुलिसकर्मी ड्यूटी करें। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीसीपी और एसएचओ की होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!