Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी (आई०ए०एस०) द्वारा किया गया ‘अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कब्बडी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता’ का समापन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, देहरादून। केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड द्वारा खेल विभाग, उत्तराखण्ड राज्य को आवंटित की गई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कब्बडी ( महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का समापन आज, 24 फरवरी, 2023 को न्यू मल्टी परपज हॉल, परेड ग्राउन्ड में मुख्य अतिथि श्रीमती राधा रतूड़ी (आई०ए०एस०), अपर मुख्य सचिव के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सचिव खेल, दीपेन्द्र चौधरी, निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष, उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ महेश जोशी, सचिव कबड्डी एसोसिएशन उत्तराखण्ड चेतन जोशी, कनवीनर (पुरूष), अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज सेवानई दिल्ली महक सिंह, कनवीनर (महिला) अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज सेवा, नई दिल्ली सुश्री कविता कुमारी, संयुक्त निदेशक खेल सतीश कुमार सार्की, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण विभाग अजय अग्रवाल, उप निदेशक खेल सुरेश चन्द्र पाण्ड, उप निदेशक युवा कल्याण विभाग शक्ति सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण विभाग एस०के० जयराज, सहायक निदेशक युवा कल्याण विभागनीरज गुप्ता, सहायक निदेशक खेल सुनील कुमार डोभाल, अनुभाग अधिकारीभगवती प्रसाद डोमाल, समीक्षा अधिकारी खेल कमल शर्मा, निजी सचिव अनिल नेगी, सहायक समीक्षा अधिकारीराजीव नेगी, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज राजेश ममगाई, जिला कीड़ा अधिकारी श्रीमती शवानी गुरुंग, व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग प्रमोद चन्द्र पाण्डे, उप क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट, दीपक रावत, रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक अमित कटारिया, प्रदीप सिंह, श्रीमती माधुरी ज्याला, अविनाश कुंवर आदि उपस्थित थे।

पुरुष वर्ग में फाइनल मैच केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली एवं आर०एस०बी० चेन्नई के मध्य खेल गया। संघर्ष पूर्व मुकाबले में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली की टीम 38-27 अंकों से विजय प्राप्त कर स्वर्ण प्रदक प्राप्त किया।
महिला वर्ग का फाइनल मैच हिमाचल प्रदेश एवं आन्ध्र प्रदेश की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने 40-12 अंकों से आन्ध्र प्रदेश की टीम पर जीत अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग में तृतीय स्थान जयपुर एवं गुजरात राज्य ने अर्जित किया तथा महिला वर्ग में तृतीय स्थान आर.एस.बी. कोलकत्ता एवं उड़ीसा राज्य की टीम ने प्राप्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!