Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने किया मुख्यमंत्री धामी का स्वागत

➤ संत समाज, तीर्थ पुरोहितों ने दिया जीत का आशीर्वाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 दिसम्बर 2021, रविवार, हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को श्री निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहन्त हरिगिरि, जगतगुरू राजराजेश्वराश्रम, निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानन्द गिरि, आनन्द पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर बालकानन्द गिरि, जूना अखाड़ा के सभापति प्रेम गिरिजी, आह्वान आखाड़े के श्रीमहन्त सत्य गिरि, नया अखाड़ा उदासीन के श्रीमहंन्त भगतराम जी, श्रीमहन्त नारायण गिरि, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरिजी महाराज ने आयोजित समारोह में शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न व गंगाजलि भेंटकर अभिनन्दन व स्वागत किया।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का जो कानून बनाया गया था उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रद्द किया है। उसके लिए संत समाज, तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन व स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए संत लगातार काम कर रहे हैं। समाज को आगे बढ़ाने के लिए साधु संत अपना योगदान दे रहे हैं। संतों का आशीर्वाद लेकर मैं धन्य हो गया हूं।

संतों का आशीर्वाद मेरे लिए एक प्रेरणा : मुख्यमंत्री

कार्यक्रम का संचालन डॉ० सुनील बत्रा, प्रो० संजय महेश्वरी व अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने की। स्वागत समारोह में पहुँचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद मेरे लिए एक प्रेरणा है। उनके आशीर्वाद से ऊर्जा भी मिलती है। निश्चित तौर पर हम अपने कर्म क्षेत्र में और तेजी से आगे बढ़ेंगे। सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने देवस्थानम बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जितने भी मठ मंदिर हैं उन सभी का संवर्धन हो, संरक्षण हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास करेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का जो संकल्प है, उसके लिए हम लगातार काम करेंगे। हमारा राज्य श्रेष्ठ राज्यों की श्रंखला में आएगा।

संत-समाज, तीर्थ-पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का जो कानून बनाया गया था उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रद्द किया है। उसके लिए संत समाज, तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया है।

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम, निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि, आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, महामंत्री महंत हरि गिरि, महंत भगतराम श्री महंत प्रेम गिरी, श्री महंत सत्य गिरि, श्री महंत नारायण गिरि, महंत कश्मीरा सिंह, श्री महंत देवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महंत सुखदेव पुरी, महंत रविपुरी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिगंबर राजगिरि, अनिल शर्मा, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व सांसद बलराम पासी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, रामानंद इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर वैभव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह चौहान, डॉ० विशाल गर्ग, एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!