Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
देश

निर्भया के चारों दोषियों को दी गई फांसी, तिहाड़ जेल के बाहर आम लोगों की भीड़

निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दोषियों विनय कुमार शर्मा (Vinay Kumar Sharma), पवन कुमार गुप्ता (Pawan Kumar Gupta), मुकेश सिंह (Mukesh Singh) और अक्षय कुमार सिंह (Akshay Kumar Singh) को शुक्रवार सुबह ठीक 5:30 बजे फांसी दे दी गई। इस मौके पर जेल प्रशासन से जुड़े 50 से अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वहां मौजूद जेल अधिकारियों ने ऐसी पुख्ता व्यवस्था की थी, जिसके चलते दोषियों को चीखने-चिल्लाने का कोई मौका नहीं मिला।

सबसे पहले दोषियों को नहलाया गया

इससे पहले फांसी के मद्देनजर तिहाड़ जेल में पूरी तैयारी कर ली गई थी। फांसी देने की कड़ी में सुप्रींटेंडेंट और डिप्टी सुप्रींटेंडेंट दोनों ने निर्भया के चारों दोषियों से मुलाकात कर ली थी। इससे पहले चारों दोषियों को नहलाया गया फिर उन्हें कपड़े पहनाए गए।

निर्भया केस: अरविंद केजरीवाल ने कहा यह संकल्प लेने का दिन, दोबारा ना हो ऐसी घटना
निर्भया केस: अरविंद केजरीवाल ने कहा यह संकल्प लेने का दिन, दोबारा ना हो ऐसी घटना
यह भी पढ़ें
फांसी के लिए 3 बजकर 15 मिनट पर चारों को जगाया गया

इससे पहले शुक्रवार तड़के 3:15 बजे ही निर्भया के दोषियों को उनके सेल में जगा दिया था। दैनिक क्रियाकलाप के बाद उन्हें नहलाया गया। इसके बाद उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें चाय के साथ हल्का नाश्ता दिया गया। इसके बाद उन्हें सेल से बाहर फांसी घर की ओर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

किसी ने चाय पी तो किसी ने किया इनकार

Nirbhaya Case: 17 घंटे के दौरान दोषियों को लगते रहे झटके पर झटके, आखिर में ‘Hang Till Death’
Nirbhaya Case: 17 घंटे के दौरान दोषियों को लगते रहे झटके पर झटके, आखिर में ‘Hang Till Death’
यह भी पढ़ें
नहाने के बाद काले कपड़े पहना कर चारों को तिहाड़ जेल संख्या-3 के फांसी घर में ले जाया गया। इससे पहले चारों को सुबह की चाय भी मिली, लेकिन सभी दोषियों ने चाय नहीं पी।

ऐसे लगाई जाती है दोषी को जेल में फांसी

फांसी के तख्त पर पहुंचने से पहले कैदियों के हाथ पीछे से बांध दिए जाते हैं। फिर जल्लाद मुंह पर कपड़ा डालता है और दोषियों के गले में फांसी का फंदा डाल देते हैं। इसके बाद जल्लाद झटके से लीवर खींच देता है। भारत में लॉन्ग ड्राप के जरिये फांसी दी जाती है। इसमें दोषियों के वजन के हिसाब से रस्सी की लंबाई तय की जाती है, ताकि झटका लगते ही कैदी की गर्दन के साथ उसकी रीढ़ की हड्डी टूट जाए। यहां पर बता दें कि पूर्व में दिल्ली की तिहाड़ जेल में वर्ष, 2013 में अफजल गुरु को फांसी दी गई थी।

कोरोना: AAP सरकार भाजपा पर हुई हमलावर, टेस्‍ट सेंटर को लेकर भारद्वाज ने साधा निशाना
कोरोना: AAP सरकार भाजपा पर हुई हमलावर, टेस्‍ट सेंटर को लेकर भारद्वाज ने साधा निशाना
यह भी पढ़ें
इसलिए सुबह-सुबह दी जाती है फांसी की सजा

भारत में कैदी को सुबह ही फांसी देने का प्रावधान है, लेकिन फांसी का समय महीने के हिसाब से अलग-अलग होता है। ज्यादातर सुबह 6 से 7 बजे के बीच फांसी दी जाती है। निर्भया मामले में कोर्ट ने डेथ वांरट जारी करते हुए सुबह 5:30 बजे फांसी का वक्त मुकर्रर किया है। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि जहां जेल में बंद अन्य कैदी सो रहे होते हैं वहीं सुबह फांसी पर चढ़ने वालों को पूरे दिन का इंतजार नहीं करना पड़ता, इसलिए मुंह अंधेरे फांसी दी जाती है।

दिल्‍ली के लाखों बस यात्रियों को मिलने वाली है एक अच्‍छी सुविधा, समय बचत के साथ होगा फायदा
दिल्‍ली के लाखों बस यात्रियों को मिलने वाली है एक अच्‍छी सुविधा, समय बचत के साथ होगा फायदा
यह भी पढ़ें
फांसी से पहले होता है यह जरूरी काम

फांसी के लिए मुकर्रर समय पर संबंधित कैदी या कैदियों को फांसी के तख्त के पास ले जाया जाता है। नियमों के मुताबिक, इस दौरान जल्लाद के अतिरिक्त 3 अफसर जेल सुप्रीटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर और मजिस्ट्रेट अनिवार्य रूप से साथ होते हैं। फांसी से ठीक पहले मजिस्ट्रेट दोषियों को पहचानने की बात बताने के बाद डेथ वारंट सुनाता है, जिस पर पहले से ही दोषी या दोषियों के हस्ताक्षर होते हैं।

तिहाड़ के बाहर मीडिया के साथ आम लोगों का जमावड़ा

फांसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार रात से ही मीडिया कर्मियों के साथ तिहाड़ जेल के बाहर आम लोगों का भी जमावड़ा लगा रहा। भीड़ के बेकाबू होने की आशंका के मद्देनजर रात से ही भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!