Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सभी कार्यदायी संस्थायें महाविद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता से पूरा करना सुनिश्चित करें : डाॅ० धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर, 2020, शनिवार, हल्द्वानी (सूचना)। सभी कार्यदायी संस्थायें, महाविद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता से पूरा करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाॅल एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ० धन सिंह रावत ने शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में समीक्षा बैठक लेते हुए दिए।
डाॅ० धन सिंह रावत ने समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य कोविड-19 के कारण पिछड़ गये हैं, उन सभी कार्यों को द्रुतगति से पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यों को गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता से पूरा न करने वाली संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट करने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाऐं जारी किये गये बजट का उपयोग प्रमाणपत्र समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अगली किश्त जारी की जा सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ओपन विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो को 30 नवम्बर तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को दिए। उन्होंने अमोड़ी महाविद्यालय का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा करने, राजकीय महाविद्यालय मनुस्यारी का निर्माण कार्य 31 अक्टूबर तक, राजकीय महाविद्यालय बनबसा का कार्य 27 सितम्बर तक, रूद्रपुर डिग्री काॅलेज का अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक, एमबीपीजी काॅलेज में निर्माण कार्य 10 अक्टूबर तक, डिग्री काॅलेज सोमेश्वर का कार्य अक्टूबर प्रथम सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डाॅ० धन सिंह रावत से विभिन्न विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण के अन्तर्गत नए छात्रावास बनाये जाने हेतु मानकों के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यदायी संस्था मण्डी परिषद के अभियंताओं को दिए।
उन्होंने विभिन्न संकायों में सृजिद पदों एवं रिक्त पदों की विषयवार गहनता से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक से पहले निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ० कुमकुम रौतेला द्वारा मा० मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ० कुमकुम रौतेला, कुलपति उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी प्रो० ओपीएस नेगी, निदेशक समाज कल्याण विनोद गिरी गोस्वामी, उप निदेशक एनएस बनकोटि, सहायक निदेशक डाॅ० एचएस नयाल, प्रेम प्रकाश के अलावा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!