Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड केयर सेंटर बनाने हेतु जारी किए दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2021, शनिवार, देहरादून। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने जरूरी तैयारी शुरू कर दी है। 18 वर्ष तक आयु के मरीजों के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को कोविड केयर सेंटर के रूप में चिह्नित कर आक्सीजन बेड व आइसीयू बेड की व्यवस्था करने समेत विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जारी किए हैं।

प्रदेश सरकार विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों एवं मेडिकल एक्सपर्ट की राय के अनुसार कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की रोकथाम की तैयारियों को अंजाम दे रही है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शुक्रवार को इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक, सभी जिलाधिकारियों और चिकित्सा शिक्षा निदेशक को आदेश जारी किए। उन्होंने सभी जिलों की चिकित्सा इकाइयों में कोरोना उपचार को पर्याप्त संख्या में आक्सीजन बेड व आइसीयू व एचडीयू बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। किसी कारणवश जिले में उपलब्धता शासन के निर्देशों के अनुरूप नहीं होने की स्थिति में प्रतिपूर्ति नजदीकी मेडिकल कालेज, प्राइवेट हेल्थ फेसिलिटी या अन्य हेल्थ फेसिलिटी से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

तीसरी लहर को देखते हुए समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर-एक कोविड केयर सेंटर के रूप में नामित होंगे। इन सेंटर पर 10 बेड, अन्य जरूरी उपकरण, सामग्री व औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। शून्य से 18 वर्ष तक बच्चे किसी अन्य रोग से ग्रसित हों तो उनकी सूची तैयार की जाएगी। उन्हें निगरानी में रखते हुए आवश्यकता के अनुसार उपचार दिया जाएगा।

आक्सीजन सिलिंडर एवं स्टोरेज टैंक की व्यवस्था के लिए हिदायत दी गई है। केंद्र सरकार व अन्य माध्यम से प्राप्त हो रहे आक्सीजन सिलिंडर के अतिरिक्त अपेक्षित संख्या में सिलिंडर महानिदेशालय के स्तर से खरीदे जाएंगे। जिला संयुक्त अस्पताल व मेडिकल कालेज स्तर के चिकित्सालयों में न्यूनतम एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन स्टोरेज टैंक की व्यवस्था की जाएगी

मल्टी विटामिन व जिंक सप्लीमेंट के रूप में सूक्ष्म पोषक तत्व का वितरण तीसरी लहर से बचाव को किया जाएगा। इससे 18 वर्ष की आयु तक आबादी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। स्टेट टास्क फोर्स की संस्तुति पर मल्टी विटामिन एवं जिंक सप्लीमेंटेशन दिया जाएगा। शासन ने इस संबंध में जिलेवार ब्योरा भी आदेश के साथ दिया है। सभी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में बच्चों की दवाइयां अमोक्सीलिन सीरप व टेबलेट, पैरासीटामोल सीरप व टेबलेट, सिट्रीजिन सीरप व टेबलेट व ओआरएस आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने बाल रोग चिकित्सकों व बाल रोग विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को पूर्ण रूप से भरने के निर्देश दिए हैं। तत्काल भर्ती नहीं होने की स्थिति में संविदा व आउटसोर्स व प्राइवेट सेक्टर के बाल रोग विशेषज्ञों की मदद ली जा सकेगी। सभी बाल रोग विशेषज्ञों, स्टाफ नर्सों, फिजीशियन व जनरल ड्यूटी मेडिकल अधिकारियों को कोविड-19 रोग से संबंधित शिशु व बाल रोग देखभाल व क्लीनिकल प्रोटोकाल में प्रशिक्षण देने के निर्देश हैं। सरकारी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानक के मुताबिक नियत वेतनमान पर जिला हेल्थ सोसाइटी के माध्यम से तैनात किया जाएगा।

होम आइसोलेशन के लिए ग्राम पंचायतों को संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ लिंक करने की हिदायत दी गई है। शासन ने कोविड को ध्यान में रखकर जरूरी व्यवहार और मास्क पहनने का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से कोविड-19 सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

चिह्नित सरकारी व निजी अस्पतालों में रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने और बच्चों की कोरोना जांच प्रतिशत को बढ़ाने को कहा गया है। शासन ने राज्य में संचालित कुल 108 एंबुलेंस का 20 फीसद तीसरी लहर के मद्देनजर आरक्षित करने के निर्देश हैं। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता का प्राथमिकता से कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!