Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्ड

कोरोना वायरस को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, इन बातों का रखें ख्याल

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सरकारी व निजी अस्पतालों को इसे लेकर खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिलने पर तुरंत इसकी सूचना विभाग को देने के लिए कहा गया है।

चीन से पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस दिल्ली में भी दस्तक दे चुका है। इसके अलावा तेलंगाना में भी इसका एक पीड़ित सामने आया है। वहीं आगरा में भी इस बीमारी के छह संदिग्ध पाए गए हैं। इसके बाद उत्तराखंड में भी सर्तकता बढ़ा दी गई है।

प्रभावित देशों से आने वालों पर खास नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इन स्थानों से आने वाले यात्रियों को 28 दिनों तक सीमित संपर्क में रहने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा सर्विलांस के लिए आशाओं की मदद ली जा रही है।

सीमावर्ती क्षेत्रों, हवाई अड्डों व रेलवे स्टेशन आदि पर भी पूरी सर्तकता बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं अस्पतालों को दवा, आइसोलेशन वार्ड आदि की तैयारी पूरी रखने को कहा गया है। खुद स्वास्थ्य महानिदेशक भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना को लेकर किए गए इंतजाम देख चुकी हैं। देश में कोरोना के मरीज सामने आने बाद अब फिर एक बार अधिकारियों की बैठक आहूत की गई है।

कोरोना को लेकर बच्चों को किया जागरूक स्प्रिंग हिल्स स्कूल में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने कोरोना वायरस से बचाव के उपाय छात्र-छात्राओं को बताए। कहा कि पहले से की गई तैयारी हमेशा ही मददगार होती है। छात्रों को चाहिए कि स्कूल व घरों में साफ-सफाई का खूब ध्यान रखें।

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष ने अन्य बीमारियों व उनकी रोकथाम पर बात की। भावी पीढ़ी की जागरूकता पर जोर देते कहा कि स्वस्थ बालक ही स्वस्थ नागरिक होता है और तभी देश प्रगति की ओर बढ़ता है। बच्चों को थैलीसीमिया, नशा मुक्ति, स्वच्छता आदि को लेकर भी जागरूक किया गया।

वहीं, छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस प्रकार का परामर्श बहुत उपयोगी होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रंबध निदेशक भूपेंद्र फरासी, सुषमा फरासी, क्षितिज फरासी, प्रधानाचार्य डॉ. डीपी पुरोहित, कोऑर्डिनेटर सोमी, नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्र्राम के प्रोग्राम मैनेजर अजय बिष्ट, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की फील्ड ऑफिसर सुषमा मल्होत्रा, प्रोग्राम मैनेजर गीता शर्मा, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से रेखा उनियाल आदि उपस्थित रहे।

क्या है कोरोना 

– कोरोना वायरस संक्रमण एक विषाणु जनित रोग है।

– कोरोना वायरस संक्रमण प्रभावित व्यक्ति के खांसने, छींकने अथवा संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क से फैलता है।

संक्रमण के लक्षण 

बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खरांश, गंभीर मामलों में सांस लेने में तकलीफ व न्यूमोनिया।

इन बातों का रखें ध्यान

-खांसते अथवा छींकते समय अपने मुंह एवं नाक को रूमाल से ढकें।

-बार-बार आंख, नाक मुंह छूने से बचें।

-नाक, कान अथवा मुंह को छूने से पहले एवं बाद में अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।

 -साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

-अधिक मात्रा में तरल पदार्थ व पौष्टिक आहार का सेवन करें।

-खाना खाने से पहले व बाहर से आने पर हाथ साबुन से अवश्य धोएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!