Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल दवा, जिलाधिकारी सोनिका ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक

जिलाधिकारी ने निर्देश : ‘जो बच्चे और किशोर जो स्कूल नहीं जाते हैं उन पर भी विशेष फोकस किया जाए’

जो बच्चे बीमार है या कोई अन्य दवा ले रहे है उन्हें कृमि नियंत्रण की दवा न खिलायें : मुख्य चिकित्सा अधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2023, शनिवार, देहरादून। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 17 अप्रैल 2023 को 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को अल्बेंडाजोल दवा दिए जाने आदि तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों में बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को दवाई उपलब्ध करवाने हेतु पल्स पोलियो की तर्ज पर माइक्रो प्लान बनाते हुए दवाईयाँ दी जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में कोई भी बच्चा, किशोर/किशोरी दवाई खाने से वंचित न रहे, इसके लिए जो बच्चे झुग्गी-झोपड़ी एवं बस्तियों में निवासरत हैं, उन बच्चों एवं किशोर/किशारियों को दवाई दी जाए। उन्होंने कार्यक्रम का वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार करने तथा जनमानस को जागरूकता लाने तथा माता-पिता को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो बच्चे और किशोर जो स्कूल नहीं जाते हैं उन पर भी विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कृमि के लक्षण के प्रति माता-पिता को जागरूक करते हुए बतायें कि पेट में कृमि होने के कई तरह के समस्या हो सकती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० संजय जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 17 अप्रैल को स्कूलों, आँगनबाड़ी केन्द्रों, शैक्षिक संस्थानों में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। आयोजन के दौरान छूटे हुए बच्चों को 20 अप्रैल को माॅपअपडे (सुरक्षित दिवस) के दिन टेबलेट खिलाई जाएगी। आँगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि की दवा देने का लक्ष्य है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह दवा सुरक्षित है। मिट्टी, पानी और वातावरण के कारण बच्चे और बड़े दोनों में कृमि हो सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो बच्चे बीमार है या कोई अन्य दवा ले रहे है उन्हें कृमि नियंत्रण की दवा न खिलायें। बच्चों को पानी से दवाई निगलने के लिए न कहें, दवाई घर ले जाने न दें, बच्चों को जबरदस्ती दवाई न खिलायें। उन्होंने बताया कि 01 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूरा करें और पीने के पानी में मिलाकर पिलायें, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली को दो चम्मच के बीच रखकर पूरी तरह चूरा करें और पीने के पानी में मिलाकर ही पिलायें, 3 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को एक पूरी गोली खिलाएं हमेशा दवाई को चबाकर खाने की सलाह दें। यह दवा मुफ्त दी जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० निधि, डाॅ० प्रियंका सिंह, डाॅ० गरिमा भट्ट, डाॅ० प्रियंका गुसांई रावत, डाॅ० शिखा कंडवाल, डाॅ० विक्रम सिंह, डाॅ० सीएस पाठक, डाॅ० प्रदीप उनियाल, डाॅ० प्रताप सिंह रावत, डाॅ० विजय नैथानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *