Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
मनोरंजन

अक्षय की शानदार गौरव गाथा ‘केसरी’ का इंतज़ार ख़त्म, इस दिन आएगा ट्रेलर

मुंबई। अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म केसरी की भारतीय वीराता और गौरव के साथ एक इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड की फिल्म है और दर्शकों के लिए इसका इंतज़ार खत्म होगा जब फिल्म का ट्रेलर गुरुवार 21 फरवरी को ऑन लाइन रिलीज़ किया जाएगा l कुछ दिन पहले बस एक झलक दिखाई गई थी l

फिल्म का ट्रेलर आज सलेक्टिव मीडिया को दिखाया गया l ट्रेलर ने न सिर्फ जबरदस्त दृश्य हैं बल्कि उनको फिल्माने का अंदाज़ भी एकदम अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है l  फिल्म की पहले जारी झलक और नए पोस्टर में उस गर्व की कहानी का अक्स उभरता है, जो दशकों पहले इतिहास में दर्ज़ हो गई थी।

राज कंवर के असिस्टेट रह चुके अनुराग सिंह निर्देशित ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। अक्षय कुमार को उनकी पलटन के साथ देखा जा सकता है, जो कि सिख अवतार में नज़र आ रही है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की एक टैग लाइन है – ‘आज मेरी पगड़ी भी केसरी । जो बहेगा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब ही केसरी’। केसरी की छोटी सी झलक से फिल्म को लेकर कुछ पता तो नहीं चलता लेकिन इसी के साथ अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म के शंखनाद कर दिया है

क्या है सारागढ़ी का युध्द

बैटल ऑफ सारागढ़ी यानि सारागढ़ी का युध्द 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था । सिखों का नेतृत्व कर रहे हवालदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है। जंग के दो दिन बाद दूसरी ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा ने उस जगह पर फिर कब्ज़ा कर लिया था ।सिख सैनिक इस युद्ध की याद में 12 सितम्बर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं l केसरी, सारागढ़ी के युद्ध की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने उस समय की इंडो-ब्रिटिश आर्मी का नेतृत्व किया था।

ये वही फिल्म है जिसके लिए सलमान ने भी प्रोड्यूस करने की दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन वो बाद में हट गए। फिल्म केसरी 21 मार्च 2019 को रिलीज़ होगी। गौरतलब है कि हाल ही में केसरी के सेट पर आग लग गई थी। जिसमें 8 करोड रुपए का नुकसान हुआ था। हालांकि सेट का बीमा होने के चलते बीमा कंपनियों द्वारा मिल गया था। पिछले दिनों अक्षय कुमार इसी फिल्म की शूटिंग के लिए स्पीति शीत मरुस्थल की वादियों में पहुंचे थे।

 घाटी में 10 दिन तक चली शूटिंग के दौरान कई अक्षय कुमार ने विभिन्न बुद्धिष्ठ गोंपाओं में माथा टेककर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। अक्षय कुमार काजा से मीलों साइकिल चलाकर स्पीति के पलदर मैदान में पहुंचते थे। अक्षय कुमार स्पीति की वादियों से खासे प्रभावित हुए और शीत मरुस्थल को बालीवुड की नजर से विकसित करने की बात कर मुबई लौटे। रांगरकि के ग्रामीण पलजोर बौद्ध ने बताया कि अक्षय कुमार मिलनसार व्यक्ति हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!