Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

Box Office पर गदर मचा रही अक्षय कुमार की ‘केसरी’, 3 दिनों में इतनी कमाई का रिकॉर्ड

मुंबई। Kesari Box Office Collection अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘केसरी’ बॉक्स ऑफ़िस पर गदर मचा रही है। होली के दिन रिलीज़ हुई फ़िल्म ने तीन दिनों ज़बर्दस्त कमाई कर ली है और 2019 का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड बनाने की तरफ़ बढ़ रही है।

ब्रिटिश हुकूमत के दौर में हुए बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर बनी केसरी को सिनेमाघरों में 3 दिन बीत चुके हैं और फ़िल्म की कमाई के ग्राफ को देखकर लग रहा है कि केसरी अक्षय की सबसे कामयाब फ़िल्मों में शामिल हो सकती है। गुरुवार को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़ की शानदार कमाई की थी। दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई में गिरावट आयी, मगर फिर भी केसरी को 16.70 करोड़ मिल गये। तीसरे दिन यानि शनिवार को केसरी की कमाई में उछाल आया, हालांकि यह उछाल अनुमान के मुताबिक नहीं है। शनिवार को फ़िल्म ने 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि उम्मीद 20 करोड़ से अधिक की थी। बहरहाल, रिलीज़ के 3 दिन बाद केसरी 56.51 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। अक्षय की केसरी अजय देवगन की टोटल धमाल का 3 दिनों के कलेक्शन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है, जिसने 62.40 करोड़ 3 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में कमाये थे।

शनिवार के Upwarding trend को देखते हुए रविवार को केसरी से बेहतरीन कमाई की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फ़िल्म चार दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में 75-80 करोड़ का कलेक्शन करके गली बॉय को पीछे छोड़ देगी, जिसने एक्सटेंडेड वीकेंड में 72.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। केसरी देश में 3600 स्क्रींस और ओवरसीज़ में 600 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। फ़िलहाल 2019 के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड इस प्रकार हैं-

  1. गली बॉय- 72.45 करोड़ (4 दिन)
  2. टोटल धमाल- 62.40 करोड़
  3. मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी- 42.55 करोड़
  4. उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक- 35.73 करोड़
  5. लुका छुपी- 32.13 करोड़

2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड

गोल्ड के बाद केसरी अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। गोल्ड ने ₹25.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अब तक रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ के नाम था, जिसने पहले दिन ₹19.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। केसरी के पहले नंबर पर आने के बाद अब तीसरे स्थान पर अजय देवगन की ‘टोटल धमाल’ आ गयी, जिसे ₹16.50 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। चौथे स्थान पर कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी’ है, जिसने ₹8.75 पहले दिन जमा किये थे। वहीं, पांचवें नंबर पर विक्की कौशल की ‘उरी द सर्जीकल स्ट्राइक’ है, जिसने ₹8.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

इतिहास का सबसे भीषण युद्ध है बैटल ऑफ़ सारागढ़ी

अनुराग सिंह निर्देशित ‘केसरी’ एक वॉर फ़िल्म है, जो 1897 में हुए इतिहास प्रसिद्ध बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है। अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का रोल निभाया है, जिनके नेतृत्व में महज़ 21 सिख जवानों ने 10 हज़ार की तादाद में आये अफ़ग़ान हमलावरों से मोर्चा लिया था और अपनी चौकी पर क़ब्ज़ा करने से रोका था। ये सारे 21 जवान इस युद्ध में शहीद हुए थे। बैटल ऑफ़ सारागढ़ी को भारतीय इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में से एक माना जाता है, जिसमें शौर्य और बलिदान की एक ऐसी दास्तां लिखी गयी थी, जिसका असर शायद ही कभी ख़त्म हो। हालांकि ब्रिटिश हुकूमत के लिये किये इस युद्ध को भारतीय इतिहास में उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया गया, जो सम्मान इसे मिलना चाहिए था।

‘केसरी’ को ज़्यादातर समीक्षकों ने अच्छे नंबर दिये हैं और अक्षय की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसेज़ में से एक बताया है। परिणीति चोपड़ा पहली बार अक्षय के साथ पेयर अप हुई हैं। फ़िल्म में वो उनकी पत्नी के रोल में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!