Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

कोरोना से जंग में अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को 1000 रिस्ट बैंड बांटे, कोरोना के लक्षणों से करेगा सावधान

कोरोना वायरस से लड़ाई में अक्षय कुमार अपने स्तर पर हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने पीएम केयर्स फंड को 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। अब उन्होंने मुंबई पुलिस के लिए 1000 रिस्ट बैंड बांटे हैं, जो कोविड 19 के लक्षणों को पहचानने में मदद करेंगे।

अक्षय कुमार ये रिस्ट बैंड बनाने वाली कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। यह बैंड घड़ी की तरह कलाई पर बांध लिया जाता है। इसमें लगे सेंसर्स शरीर का तापमान, धड़कन, ब्लड प्रेशर के साथ कदमों की संख्या और कैलोरीज़ पर नज़र रखते हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की पहचान के लिए सबसे ज़रूरी कदम तापमान ही है।

इससे पहले मुंबई पुलिस को कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद करने के लिए अक्षय ने पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का दान भी दिया था। इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उनका शुक्रिया अदा किया तो अक्षय ने इसके जवाब में मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को सलाम किया, जिनकी जान कोरोना वायरस एपिडेमिक में अपनी ड्यूटी करते हुए चली गयी।

I salute @MumbaiPolice headconstables Chandrakant Pendurkar & Sandip Surve, who laid their lives fighting Corona. I have done my duty, I hope you will too. Let’s not forget we are safe and alive because of them ???????? https://twitter.com/CPMumbaiPolice/status/1254699390465433601 …

Twitter पर छबि देखें

CP Mumbai Police

✔@CPMumbaiPolice

Mumbai Police thanks @akshaykumar for contributing Rs. 2 Crore to the Mumbai Police Foundation. Your contribution will go a long way in safeguarding the lives of those who are committed to safeguarding the city – the men and women of Mumbai Police!#MumbaiPoliceFoundation

इसके अलावा अक्षय ने बीएमसी को पीपीई, मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट ख़रीदने के लिए भी 3 करोड़ रुपये दान दिये थे। सोशल मीडिया के ज़रिए अक्षय कोरोना वायरस से लड़ाई में लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियोज़ के ज़रिए सेल्फ़ आइसोलेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया था। कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, सफ़ाई कर्मचारी और दूसरे तमाम लोगों की हौसलाअफ़जाई के लिए अक्षय ने सोशल मीडिया में उन्हें थैंक यू बोलने की मुहिम भी शुरू की थी।

Twitter पर छबि देखें

अक्षय कुमार की फ़िल्मों की बात करें तो मार्च में उनकी फ़िल्म सूर्यवंशी रिलीज़ होने वाली थी, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। मगर, 24 मार्च से लॉकडाउन और उससे पहले सिनेमाघर बंद होने की वजह से इसकी रिलीज़ अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गयी है। मई में ईद के मौक़े पर अक्षय की दूसरी फ़िल्म लक्ष्मी बम रिलीज़ होने वाली थी। अब दिवाली पर पृथ्वीराज आने वाली है, जिसे डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में मानुषी छिल्लर फीमेल लीड में हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *