Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर को उम्र का 71वां पड़ाव छू लिया। पीएम मोदी को देशभर से बधाइयां दी जा रही हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पीएम मोदी के साथ घनिष्ठता सब जानते हैं। अक्षय ने एक दिलस्प नोट के ज़रिए पीएम को जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

ख़ास बात यह है कि अक्षय ने यह नोट देवनागरी में लिखकर ट्वीट किया है। अक्षय ने लिखा- ”आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है। मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता, लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूँ नरेंद्र मोदी जी।आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है।”

बता दें, कुछ दिन पहले अक्षय की मां अरुणा भाटिया का निधन हुआ था, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने एक पत्र लिखकर अक्षय को सांत्वना दी थी। अक्षय ने यह नोट सोशल मीडिया में शेयर करके पीएम का आभार ज़ाहिर किया था। अक्षय ने लिखा था- मां के गुज़रने पर जो सांत्वना संदेश मिले, उन्हें विनम्रता से स्वीकार करता हूं। आदरणीय पीएम ने मेरे और मेरे स्वर्गीय माता-पिता के प्रति भावनाएं ज़ाहिर करने के लिए समय निकाला, उसके लिए उनका आभारी हूं। ढांढस बंधाने वाले यह शब्द हमेशा मेरे साथ रहेंगे।

बता दें, अक्षय ने कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक इंटरव्यू भी किया था, जो काफ़ी चर्चित रहा था। इस इंटरव्यू में अक्षय ने पीएम मोदी से उनके राजनैतिक जीवन से इतर कई दिलचस्प बातें पूछी थीं, जिन्हें पीएम ने साझा किया था।

अक्षय के अलावा रणवीर शौरी, अनुपम खेर, परेश रावल, अभिषेक बच्चन, कंगना रनोट, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा, नेहा धूपिया ने भी पीएम मोदी को विश किया। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए पीएम मोदी को दुनिया का महानतम नेता बताया। वहीं, अनुपम खेर ने मोदी को इस देश के लिए भगवान की अपार भेंट की संज्ञा दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!