Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ की फ़िल्म ‘सूर्यवंशी’ 5 नवम्बर को दिवाली के मौक़े पर सिनमा घरों में होगी रिलीज़

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ की फ़िल्म सूर्यवंशी दिवाली के मौक़े पर 5 नवम्बर को सिनमाघरों में रिलीज़ हो रही है और दशहरे पर अक्षय ने अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ फ़िल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है और एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सिनेमाघरों के खुलने की ख़ुशी ज़ाहिर की गयी है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद होने की वजह से कई बड़ी फ़िल्मों की रिलीज़ डेट घोषित नहीं की गयी थी। मगर, जैसे ही 22 अक्टूबर से सिनेमा हाल खुलने का एलान हुआ, फ़िल्मों की रिलीज़ का एलान होने लगा था।

सूर्यवंशी के मेकर्स ने दिवाली की डेट चुनी, जो इस फ़िल्म की स्टार कास्ट और स्केल को देखते हुए सही भी है।

पिछले डेढ़ साल से सिनेमाघरों का कारोबार पूरी तरह पटरी से उतरा हुआ है। इसलिए ऐसी फ़िल्म की सख्त ज़रूरत है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सके। वैसे भी, फ़िलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही सिनेमाघर खोलने की अनुमति मिली है। इसलिए अच्छे बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के लिए इस 50 फीसदी का हाउसफुल होना ज़रूरी है। इन सब बातों के मद्देनज़र वीडियो में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह सिनेमाघरों में आने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो मल्टीप्लेक्स में शूट किया गया है। खाली कुर्सियों के बीच तीनों कलाकार बारी-बारी से कहते हैं- दोस्तों, यह जगह याद है आपको। इन चार दीवारों ने आपके कई रंग देखे हैं। आपका हंसना, रोना, प्यार, आपका गुस्सा, इन्हें वो सब याद है, लेकिन कभी किसी ने नहीं सोचा था, हमारी फ़िल्मों की तरह एक दिन हमारी ज़िंदगी में भी इंटरवल आ जाएगा। मगर वो कहते हैं ना कि हर काली रात के बाद सवेरा ज़रूर होता है। सो वी आर बैक। बहुत हो गया यह खालीपन और बहुत हो गयी यह ख़ामोशी। अब एक बार फिर तालियों की गूंज से जी उठेगा यह सिनेमाघर और मचेगा बड़े पर्दे पर तहलका, क्योंकि इस दिवाली आ रही है पुलिस।

बता दें, सूर्यवंशी में अक्षय कुमार एटीएस चीफ के किरदार में नज़र आएंगे। अजय, सिंघम बनकर और रणवीर सिम्बा के अंदाज़ में फ़िल्म में कैमियो कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने इस फ़िल्म का क्लू अपनी पिछली फ़िल्म सिम्बा में छोड़ा था, जिसके क्लाइमैक्स में अजय देवगन, रणवीर की मदद करने पहुंचते हैं और इसके बाद उनके नम्बर पर वीर सूर्यवंशी का फोन आता है, जिसे सूर्यवंशी में अक्षय निभा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!