Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
मनोरंजन

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी में अक्षय कुमार अकेले भारतीय

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 5 जून 2020, भारतीय फ़िल्म उद्योग में अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी मजबूत साख बनायी है, जिसके चलते वो दुनिया के सबसे कामयाब सेलेब्रिटीज़ में शामिल हो चुके हैं। अब फोर्ब्स द्वारा जारी World’s Highest-Paid Celebrities 2020 लिस्ट में अक्षय की एंट्री हुई है। लिस्ट में जगह पाने वाले वो अकेले भारतीय सेलेब्रिटी हैं।

अक्षय ने इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्टर्स विल स्मिथ और जेनिफर लोपेज जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बेहद मशहूर सिंगर रिहाना भी अक्षय से पीछे हैं। जून 2019 से मई 2020 के बीच अक्षय की कुल कमाई 48.5 मिलियन डॉलर्स यानि लगभग 365 करोड़ रुपये आंकी गयी है। अक्षय लिस्ट में 52वीं पोजिशन पर हैं। पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति 19 स्थान नीचे खिसकी है। पिछली दफ़ा अक्षय 33वीं पोजिशन पर थे। तब अक्षय की आमदनी 490 करोड़ बतायी गयी थी।

फोर्ब्स के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि मैं बस 10 करोड़ रुपये कमाना चाहता था। मैं आख़िरकार इसान हूं। जब मैंने 10 करोड़ कमा लिये तो सोचा, 100 करोड़ क्यों नही कमा सकता। ईमानदारी से कहूं तो इसके बाद मैं रुका नहीं।

कम ही लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार में हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री सालों से दिलचस्पी दिखा रही है, मगर अक्षय बचते रहे। अब वो अमेज़न प्राइम की फ़िल्म द एंड से डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू करने वाले हैं। अक्षय के लिस्ट में शामिल होने की यह भी एक वजह है। अक्षय ने कहा- आपको वक़्त के साथ बदलना पड़ता है। स्क्रीनप्ले से लेकर स्क्रिप्ट और तकनीक तक। शूटिंग करने के तरीके। दर्शक। सब बदल जाते हैं। मेरे चेक पर ज़ीरो की संख्या भी बदल गयी है। सब कुछ बदल गया है।

अक्षय ने इस साल कोरोना वायरस प्रकोप में राहत कार्यों के लिए बड़ा योगदान किया। उन्होंने पीएम केयर्स फंड को 25 करोड़ दान दिये। ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी थे।

इस लिस्ट में टॉप 10 सेलेब्रिटीज़ में कायली जेनर, कानये वेस्ट, रोजर फेडरर, क्रिस्टियानी रोलनाल्डो, लॉयनेल मेसी, टायलर पेरी, नेयमार, हॉवर्ड स्टर्न, लेब्रॉन जेम्स और ड्वेन जॉनसन शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!