Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सपा अध्यक्ष अखलेश यादव का योगी सरकार को लिया आड़े हाथों, बोले : ”इन्वेस्टर्स समिट के नतीजे जीरो ही रहेंगे’

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जनवरी, 2023, शुक्रवार, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखलेश यादव का योगी सरकार को लिया आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूँजी-निवेश लाने के लिए इन्वेस्टर्स सम्मेलन के नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही है। इन्वेस्टर्स समिट के नतीजे जीरो ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी जो इन्वेस्टर्स समिट हुए उसका रिजल्ट कार्ड कहाँ है ?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कई बार मॉंग करने के बाद भी नहीं बता पाई कि उसकी सरकार में अब तक कितना पूँजी-निवेश हुआ और कहाँ-कहाँ फैक्ट्रियाँ और कंपनियाँ लगी। कितने लोगों को नौकरी और रोजगार मिला। अब जनता जागरूक हो गई है। दिखावटी निवेश से उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होगा।

प्रदेश की हालात देखकर यहाँ कोई भी उद्योगपति और व्यापारी निवेश को तैयार नहीं हैं : अखलेश यादव

भाजपा सरकार ने पिछली बार भी इसी तरह से जोर-शोर के साथ इन्वेस्टर्स समिट किया था और लाखों करोड़ के एमओयू (MoU) होने का दावा किया था, लेकिन धरातल पर कोई निवेश दिखाई नहीं दिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं मुंबई में उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में लाने के लिए को मनाने गए हैं। प्रदेश की हालात देखकर यहाँ कोई भी उद्योगपति और व्यापारी निवेश को तैयार नहीं हैं। पूँजी-निवेश के मामले में भाजपा सरकार हवा में ही लाठियाँ भांजती नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री अपनी सरकार के छ: वर्षों के कार्यकाल में औद्योगिक नीति को ही नहीं स्पष्ट कर पाए : अख‍िलेश यादव

सरकार की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश विकास के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है। सपा मुखिया ने कहा कि पूंजीनिवेश के लिए देश और दुनिया में अपने मंत्रिमंडल के साथ भटक रहे मुख्यमंत्री अपनी सरकार के छ: वर्षों के कार्यकाल में औद्योगिक नीति को ही नहीं स्पष्ट कर पाए। उद्यमियों को यहाँ आने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस पर जबानी जमा खर्च ही हो रहा है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कुछ भी कार्यवाही नहीं होती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!