Breaking News :
>>7 मई को रिलीज होगा ‘बंदर’ का टीजर, मेकर्स ने की घोषणा>>कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी, प्रति यात्री खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हुआ>>प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव>>अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा>>जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव>>चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार>>कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप>>श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील>>सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुराने विलेख पत्र जब्त>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ>>भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना>>गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सपा ने फूंका चुनावी बिगूल : अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा की शुरुआत की

  • खंजाची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, कानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल से अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा की मंगलवार की दोपहर शुरुआत कर दी। नोटबंदी के समय कानपुर देहात के झींझक में जन्मे खंजाची नाथ ने विजय रथ यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सपा की विजय यात्रा निकाली है, तब तब प्रदेश में परिवर्तन आया है। कहा, रथयात्रा के माध्यम से किसानों, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ कानून को भी कुचला गया है। उनका प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिलने गया है। उन्होंने कहा कि कानपुर यूपी का औद्योगिक शहर है, यहां पर सरकार ने उद्योगों को ठप कर दिया है। इसलिए यात्रा की शुरुआत कानपुर से की गई है।

मंगलवार की दोपहर उद्योग नगरी कानपुर से विजय रथयात्रा की शुरुआत करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर जाजमऊ गंगा पुल सीमा पर पहुंचे तो सपाइयों ने नारेबाजी करके स्वागत किया है। कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। उनका काफिला लखनऊ से उन्नाव से होकर कानपुर जाजमऊ पुल पर पहुंचा तो मिलने के लिए सपाइयों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकालना शुरू कराया है। सपा कार्यकर्ता विजय रथ के साथ सेल्फी लेते रहे। रथयात्रा लेकर अखिलेश घाटमपुर होते हुए बुंदेलखंड के जनपदों में भ्रमण करेंगे और जनता के बीच अपनी उपलब्धियों के साथ भाजपा सरकार की खामियां बताएंगे। देर शाम से जाजमऊ गंगा तट पर रथयात्रा की तैयारियों को पूरा कर लिया गया था।

विजय यात्रा को लेकर जाजमऊ गंगा पुल पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम के कारण यातायात रेंग रहा है। पुलिसकर्मी वाहनों को एक-एक लेन से गुजारकर यातायात सुचारु करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ता अखिलेश के स्वागत के लिए ढोल और पार्टी के झंडे लेकर भीड़ लगाए रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!