Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

ABVP ने डीएवी पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने डीएवी पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। अभाविप के प्रत्याशियों की रैली सुभाष रोड के लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट से डीएवी करनपुर तक निकाली गई। रैली में संगठन के समर्थक छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया और अध्यक्ष पद के दावेदार दयाल बिष्ट जिंदाबाद के नारे लगाए।

रैली में डीएवी कालेज से छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार दयाल बिष्ट के अलावा उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वाशु वशिष्ट शर्मा, कोषाध्यक्ष के दावेदार विविधा चौहान, सहसचिव के दावेदार मान्यक नेगी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की दावेदार भव्या ने अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील की। रैली करीब एक घंटे बाद डीएवी पीजी कालेज पहुंची। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों ने डीएवी पीजी कालेज मैदान में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।

इस दौरान अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र रावत, आशीष बहुगुणा, अंशुल चावला, सौरभ थपलियाल, आशीष रावत, पारस गोयल, राकेश नेगी, राहुल लारा, शुभम सेमल्टी, जितेंद्र बिष्ट, निखिल शर्मा, विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट, सागर तोमर, किरन कठायत आदि उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छ: पदों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां सभी पदों पर सीधा मुकाबला है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. सतीश प्रसाद ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन किया गया। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि समस्त प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र की जांच के लिए अलग टीम गठित की गई है। लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पूर्णतया पालन करने वाले अभ्यर्थियों को ही चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी।

उम्मीदवार

  • अध्यक्ष : कुलदीप सिंह एवं शशांक सिंह
  • उपाध्यक्ष : राहुल नेगी व कुमारी वंशिका
  • सचिव : नंदन सिंह गौनिया एवं राहुल गौड़
  • सह सचिव : आदित्य चौहान व श्रेया शर्मा
  • कोषाध्यक्ष : खुशबू थापा व कुमारी शिवानी
  • विवि प्रतिनिधि : पवन मैंदोली व उदित मौर्य

श्री गुरु राम राय पीजी कालेज में छ: पदों पर 13 प्रत्याशी मैदान में

श्री गुरु राम राय पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। यहां सहसचिव पद को छोड़कर सभी पांच सीटों पर सीधा मुकाबला होगा। सहसचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. संदीप नेगी ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त नामांकन की सूची को प्रकाशित किया गया है।

छ: पदों पर 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। छात्र-छात्राओं को चुनाव के दौरान लिंगदोह की सिफारिशों के अनुरूप छात्र संघ चुनाव के नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। कालेज की प्राचार्य डा. मधु डी सिंह ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे छात्र संघ चुनाव के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिभाग करें।

उम्मीदवार

  • अध्यक्ष : पार्थ जुयाल व कुसुमलता सेमवाल
  • उपाध्यक्ष : आशीष सिंह व ज्योति कुमारी
  • सचिव : नितिन चौहान व अनिरुद्ध सिंह
  • सहसचिव : मनीजीत सिंह, हमजा यासीन व विपाशा
  • कोषाध्यक्ष : इरम फातिमा व शबनम अंसारी
  • विवि प्रतिनिधि : बलबीर कुंवर व हरजोत सिंह

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!