Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘आखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति’ द्वारा ‘भगवान परशुराम’ के जन्म उत्सव, अक्षय तृतिया को सांकेतिक रूप से मनाया गया

  • समिति द्वारा भंडारे के रूप में सड़क पर जनता की सुरक्षा में लगे पुलिस विभाग को लंच किट वितरित किये गए।

[highlight]भगवान विष्णु छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव तथा देवभूमि के चारों धामों की यात्रा शुभ हो, देश/दुनिया पर आई कोरोना रूपी आपदा को समाप्त कर, प्रभु सभी जीवों की रक्षा करे और देवभूमि की चारधाम यात्रा सभी के लिए फलदायी हो, ऐसी प्रभु से प्रार्थना की गई।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2021, शुक्रवार, देहरादून। ‘आखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति’ द्वारा भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी “भगवान परशुराम जी” के जन्म उत्सव, अक्षय तृतिया को सांकेतिक रूप से मनाते मनाया गया।
आज, शुक्रवार, 14 मई 2021 को प्रातः 10:00 बजे श्री आदर्श मन्दिर पटेल नगर में विश्व शांति व कोरोना महामारी से रक्षा हेतु कोविड नियमों का पालन करते हुए हवन आयोजित किया गया।
पंडित शुभम कौशिक द्वारा हवन की क्रियाओं को करते हुए, हवन में मुख्य यजमान विकास शर्मा व श्रीमती रचना शर्मा रहे। समिति द्वारा यजमान व पंडितजी को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। समिति के एक संरक्षक लालचन्द शर्मा ने सभी को परशुराम जन्म उत्सव की बधाई दी।
भगवान विष्णु छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव तथा देवभूमि के चारों धामों की यात्रा शुभ हो, देश/दुनिया पर आई कोरोना रूपी आपदा को समाप्त कर, प्रभु सभी जीवों की रक्षा करे और देवभूमि की चारधाम यात्रा सभी के लिए फलदायी हो, ऐसी प्रभु से प्रार्थना की गई।

समिति द्वारा भंडारे के रूप में सड़क पर जनता की सुरक्षा में लगे पुलिस विभाग को लंच किट वितरित किये गए, जिसमें रामनरेश शर्मा, विकास, रचना शर्मा, विजय जोशी, रुचि शर्मा, पदमा रतूड़ी, अभिषेक भारद्वाज, अनुराग गौड़, एस.पी. बहुगुणा, डॉ० अजय वशिष्ठ, अर्पित शर्मा, विचित्र सारस्वत, वासु वशिष्ठ, आशीष शर्मा, राजू सभरवाल, चद्रमोहन, मनीष, राजू, सुमित, शिवा, राजू, मंगतराम, बलराम, मुनालाल ने सहयोग किया।
समिति द्वारा निरंजनपुर मंडी, ISBT, आशारोड़ी चैक पोस्ट, कोविड सेंटर आशारोड़ी, बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, प्रेम नगर, इंदिरा कालोनी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, पलटन बाजार, कारगी चौक, हरिद्वार बाई पास, घण्टाघर आदि क्षेत्रों में लंच किट वितरित किये गए।

समिति के कार्यलय भवन में सांय 7:30 बजे अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम के जन्म उत्सव, देवभूमि की चारधाम यात्रा का मंगल उत्सव 151 दीप प्रज्वलित कर सांकेतिक रूप से मनाया गया।

इस अवसर पर 12 ब्राह्मण परिवारों के घर 11-11 दीपक भी अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति द्वारा भिजवा ब्राह्मण समाज को ब्राह्मण आराध्य भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव मनाने के लिए प्रेरित/जागरूक किया गया।

साभार : अरुण कुमार शर्मा, महासचिव, ब्राह्मण समाज महासंघ उत्तराखंड

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!