Breaking News :
>>गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति’ ने धूमधाम से मनाया ‘होली मिलन समारोह’

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 मार्च 2022, देहरादून। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सोमवार को ‘जोशी निवास’ नेहरू कॉलोनी में ‘आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति’ सा बैनर तले ‘कुमाँऊनी होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी ने की।

समिति के सचिव घनश्याम जोशी ने बताया कि वह वर्ष भर में इस तरह के कार्यक्रम करते रहते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य देवभूमि की अनुपम संस्कृति व कला का संवर्धन एवं संरक्षण करना एवं आपसी स्नेह एवं भाईचारे को बनाये रखना है। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी ने अबीर-गुलाल का टीका लगाकर सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

इस दौरान ‘अपनी पहचान रंग मंच’ की होल्यारों एवं ‘कुर्मांचल परिषद’ की विभिन्न शाखाओं की होल्यारों की टीम नई रंगारंग होली कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ पेश की। कार्यक्रम में कुमाऊँ की विभिन्न होली का गायन किया गया, सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के द्वारा बैठक होली गायन से की गई। उसके पश्चात् महिलाओं और पुरुषों के द्वारा खड़ी होली प्रस्तुत की गई।

इस दौरान पहाड़ी मशकबीन और हुड़के की थाप पर होल्यारों ने झूमते हुए होली का आनंद लिया और इस तरह से समां बांधा कि देखने वालों का हुजूम लग गया। इस दौरान आस-पास से गुजरने वाले लोग भी कुमाँऊनी होली का आनंद लिये बिना नहीं रह पाए।

होलियारों के द्वारा विभिन्न होली की प्रस्तुति देने के पश्चात् घर के सदस्यों और समिति से जुड़े सदस्यों को आशीर्वचन देने की प्रथा होती है, जिसे पूर्ण करने के पश्चात होलियारों ने दूसरे स्थान के लिए प्रस्थान किया।

कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा और सचिव के द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए पुष्पगुच्छ और शॉल तथा होली मिलन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया और विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मान स्वरुप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति’ के द्वारा जलपान और प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर कुर्मांचल परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, धर्मपुर शाखा के अध्यक्ष आर एस बिरोड़िया, प्रदीप शर्मा, समाजसेवी प्रदीप सूदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी मनोज इष्टवाल, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वाण, डीडी न्यूज़ के पत्रकार अवधेश नौटियाल, आशीष नेगी, पार्षद अमित भंडारी, पूर्व पार्षद नीरू भट्ट, बबीता साह लोहनी, मदन मोहन जोशी, राजेश कांडपाल, राकेश गुप्ता सहित अनेक क्षेत्रवासी, पत्रकारगण एवं समिति से जुड़े मित्रगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!