Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
राजनैतिक-गतिविधियाँ

अजित पवार ने मंत्री पद की शपथ ली, उपमुख्यमंत्री बनना तय

महाराष्‍ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्‍तार में अजित पवार को बड़ी जिम्‍मेदारी मिलना तय माना जा रहा था। अजित पवार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। उनको उपमुख्‍यमंत्री के पद से नवाजा जाना तय माना जा रहा है। अब महाराष्‍ट्र सरकार में वह नंबर 2 की हैसियत से काम करेंगे। लगभग 37 दिनों में यह दूसरा मौका है, जब अजित पवार को उपमुख्‍यमंत्री का पद फिर से दिया जा रहा है।

अजित पवार के उपमुख्‍यमंत्री बनने के बाद अब ये सवाल उठ रहे हैं कि अजित को ये जिम्‍मेदारी देना, शरद पवार की मजबूरी है या फिर सियासी रणनीति? एनसीपी से बगावत करने वाले अजित पवार ने भाजपा से मिलकर पिछले दिनों मंत्रिपद की शपथ ली थी? हालांकि, बाद में वह इस्‍तीफा देकर अपनी पार्टी के साथ खड़े नजर आए थे। शरद पवार ने भी कहा था कि अजित कहीं गए ही नहीं थे, इसलिए लौटने की बात ही नहीं है।

चौथी पर मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे अजित पवार

इससे पहले अजित पवार ने 23 नवंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 26 नंवबर को उन्‍होंने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इस तरह देवेंद्र फड़नवीस की सरकार सिर्फ 3 दिन में गिर गई थी। वैसे बता दें कि अजित पवार रिकॉर्ड चौथी बार उपमुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले वह 2010 और 2012 में भी उपमुख्‍यमंत्री के पद से नवाजे जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि एनसीपी से अजित पवार, धनंजय मुंडे, जयंत पाटील, छगन भुजबल, जीतेंद्र अव्हाड, नवाब मलिक, दिलीप वलसे पाटील, हसन मुश्रीफ, बालासाहेब पाटील, दत्ता भरणे, अनिल देशमुख, राजेश टोपे और डॉ. राजेंद्र शिंगणे मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, शिवसेना से अनिल परब, प्रताप सरनाईक, रविंद्र वायकर, सुनील राऊत, उदय सामंत, भास्कर जाधव या वैभव नाईक, आशीष जैस्वाल या संजय रायमुलकर, बच्चू कडू, संजय राठोड शंभुराजे देसाई, प्रकाश अबिटकर, संजय शिरसाट, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत, गुलाबराव पाटील, दादा भुसे और सुहास कांदे को मंत्रिपद दिया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!