Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

निजी दौरे पर ऋषिकेश पहुँचेंगे अजित डोभाल, माँ गंगा की भव्य आरती में लेंगे भाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अक्टूबर 2020, गुरुवार। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल निजी कार्यक्रम के तहत आज ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। वह गंगा आरती में भी शिरकत करेंगे। उनके आगमन को लेकर परमार्थ निकेतन में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। हालांकि, उनके आगमन को लेकर परमार्थ निकेतन में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। अजित डोभाल शाम छह बजे परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे, जहां वह परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर संध्याकालीन गंगा आरती में शिरकत करेंगे। विश्वव्यापी महामारी कोरोना संक्रमण के चलते परमार्थ निकेतन में करीब सात माह बाद गंगा आरती बुधवार से शुरू हुई है।

अभी परमार्थ आश्रम बाहर से आने वाले आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है। मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिला निवासी एनएससी अजित डोभाल का परिवार लंबे समय से परमार्थ निकेतन से जुड़ा रहा है। पूर्व में उनकी पत्नी भी परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शिरकत कर चुकी हैं।

 

रुड़की में भी पुलिस अलर्ट

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दिल्ली से ऋषिकेश जाएंगे। इसे लेकर रुड़की में भी पुलिस अलर्ट है। शहर में जैमर लगी एक कार भी घूम रही है। रुड़की में उनके रुकने का कोई कार्यक्रम नहीं है। उनका काफिला दिल्ली से सीधा रुड़की होते हुए ऋषिकेश निकलेगा। इसके लिए हाईवे से यातायात को सुचारू किया जा रहा है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी हटाया जा रहा है, जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

 

 

[box type=”shadow” ][highlight]उत्तराखंड के पौड़ी जिले के घिंडी गांव में 1945 में अजित डोभाल का जन्म हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के मिलिट्री स्कूल से पूरी हुई, इसके बाद उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया व पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वे आइपीएस की तैयारी में लग गए।[/highlight]

कड़ी मेहनत के बल पर वह केरल कैडर से 1968 में आइपीएस के लिए चुन लिए गए। अजीत डोभाल 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानि आइबी के चीफ के पद से रिटायर हुए। अजित डोभाल का जन्म 1945 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के घिड़ी गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के मिलिट्री स्कूल से पूरी की थी, इसके बाद उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया व पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वे आइपीएस की तैयारी में लग गए। कड़ी मेहनत के बल पर वह केरल कैडर से 1968 में आइपीएस के लिए चुन लिए गए। अजीत डोभाल 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानि आइबी के चीफ के पद से रिटायर हुए हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!