Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे अजीत डोभाल, इस गंभीर मामले को लेकर देंगे जानकारी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे। इस दौरान वह दिल्ली में हालात के बारे में प्रधानमंत्री और कैबिनेट को जानकारी देंगे। डोभाल को दिल्ली में हुई हिंसा को नियंत्रण में लाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कल रात जाफराबाद, सीलमपुर और पूर्वोत्तर उत्तर पूर्वी दिल्ली के अन्य हिस्सों का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं के साथ बातचीत की।

डोभाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में अराजकता नहीं सहन किया जाएगा। यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) को लेकर दिल्ली में हुई टकराव में अब-तक 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात

पिछले 48 घंटों में हिंसा और आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भारी  संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मौजपुर, सीलमपुर और गोकुलपुरी इलाकों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कल रात जाफराबाद मेट्रो स्टेशन छोड़ दिया था।

बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले बैठक का आयोजन

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे के समापन के बाद हो रहा है। बजट सत्र का दूसरा चरण दो मार्च से शुरू हो कर तीन अप्रैल तक चलेगा। सत्र का पहला चरण 11 फरवरी को संपन्न हुआ था।

अमेरिका से 3 अरब डॉलर का सैन्य समझौता 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के दौरान भारत और अमेरिका ने अपने रक्षा सहयोग को और मजबूत किया। दोनों देशों ने 3 अरब डॉलर के सैन्य समझौते को मंजूरी दी। इसके तहत भारत को अपाचे और MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टर समेत अमेरिकी सैन्य उपकरण मिलेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *