Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ बनी साल की सबसे हिट फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवंबर 2020, मंगलवार। साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे मुश्किल सालों में से एक रहा है। इस बार फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से एक तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का शूटिंग कार्य रुका रहा, जो कई महीने बाद शुरू हुआ। उसके साथ ही सिनेमाघर लंबे समय से बंद है, जिस वजह से बॉक्स ऑफिस पर काफी शांति छाई हुई है। यह साल खत्म होने को है, लेकिन अभी तक सिर्फ दो चार बड़ी फिल्में रिलीज हो पाई हैं, जिन्हें मोटा कलेक्शन का अवसर मिला।

15 मार्च के बाद से ही फिल्मों की सिनेमाघरों से होने वाली कमाई लगभग बंद हो गई थी। अब सरकारी दिशा-निर्देशों के साथ थियेटर्स खुल तो गए हैं, लेकिन अभी फिल्म मेकर्स अपनी बड़ी बजट की फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने से बच रहे हैं। सिनेमाघर बंद होने से कई फिल्मों की रिलीज टल गई है तो कई फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा चुका है। इस साल सिनेमाघरों से सिर्फ पहली तिमाही में थोड़ा बहुत बिजनेस हो पाया है, जो भी मार्च में प्रभावित होना शुरू हो गया था। ऐसे में इस साल सिर्फ ढाई-महीने ही फिल्मों को प्रदर्शन करने का मौका मिला, जिनमें सिर्फ पांच-सात फिल्में ही कुछ कर पाईं।

अगर आखिरी बड़ी फिल्म की बात करें तो 13 मार्च को इरफान खान की फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम रिलीज हुई थी। वैसे इस फिल्म के रिलीज होने के एक-दो दिन बाद से ही देशभर में सिनेमाघर बंद होना शुरू हो गए थे और एक हफ्ते बाद पूरी तरह सिनेमाघर बंद हो गए। वहीं, इससे पहले जनवरी से मध्य मार्च तक तानाजी-द अनसंग वॉरियर, टाइगर श्रॉफ की बागी-3, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी, आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज़्यादा सावधान, कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की लव आज कल, दीपिका पादुकोण की छपाक, कंगना रनौत की पंगा और सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमान रिलीज हुई थी।

तानाजी- द अनसंग वॉरियर – साल की सबसे हिट फिल्म

ढ़ाई महीने में रिलीज हुई इन फिल्मों में बात करें तो अजय देवगन स्टारर तानाजी- द अनसंग वॉरियर फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। सिनेमाहॉल बंदी से पहले तानाजी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फ़िल्म ने 280 करोड़ के आसपास लाइफ़ टाइम कलेक्शन कर लिया है और अजय देवगन की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। अब इसे साल की सबसे हिट फिल्म माना जा रहा है।

अब माना जा रहा है कि इस साल के आखिरी तक कोई भी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं वाली है। अभी सिनेमाघर काफी कम रेट में फिल्में दिखाकर लोगों को थियेटर्स की ओर आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अभी सिनेमाघरों में लोग जाने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। अगर साल के आखिरी तक सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होती है तो तानाजी इस साल की सबसे हिट फिल्म साबित होगी, जिसने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया होगा। साथ ही साल के शुरुआत में रिलीज होने से ये साल की सबसे पहली और आखिरी ब्लॉकबास्टर फिल्म होगी।

पाँच सफल फिल्मों का प्रदर्शन

पहले नंबर पर अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जिसने 280 करोड़ के आसपास लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया है। दूसरे स्थान पर टाइगर श्रॉफ की बागी 3 है, जिसने 96.87 करोड़ का कारोबार कर लिया। अगर थिएटरबंदी नहीं हुई होती, यह कलेक्शन और बड़ा हो सकता था। तीसरे स्थान पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी है, जो जिसने महज़ 75 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे स्थान पर आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज़्यादा सावधान है, जिसने 62.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। पांचवें स्थान पर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की मलंग है, जिसकी कमाई 59 करोड़ के आसपास रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!