Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म तानाजी ने पहेल दिन किया उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन

अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर बीते दिन 10 जनवरी को रिलीज़ की जा चुकी है। इस फिल्म के साथ मेघऩा गुलज़ार की फिल्म छपाक भी रिलीज़ हुई थी। जहां रिलीज़ से पहले 10 करोड़ रुपये कमाऩे की उम्मीद जताई जा रही थी, मगर पहले दिन का कलेक्शन इस उम्मीद से काफी ज्यादा है।

हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के पहले दिन का कलेक्शन बताया है। तरण आदर्श लिखते हैं, तानाज़ी फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई करते हुए पहले दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है, कल दिन के बाद फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया, फिल्म महाराष्ट्र ( मुंबई के सीपी और निज़ाम इलाके में) में काफी चल रही है, फिल्म के दूसरे और तीसरे दिन इससे भी अच्छा कलेक्शन होने की उम्मीद हैं, शुक्रवार को तानाजी ने 15.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

आपको बताते चलें कि फिल्म के रिलीज से पहले प्रिडिक्ट किया गया था, कि फिल्म रिलीज़ के पहले दिन 10 करोड़ या इससे ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है। अब जब पहले दिन का ओपनिंग कलेक्शन सामने आया है, तो हर कोई 15 करोड़ रुपये देखकर हैरान है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म वीकेंड में और ज्यादा कलेक्शन करने वाली है।

फिल्म 17वे दशक की कहानी है जिसे वीर योध्दा तानाजी पर बनाया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन तानाज़ी का, काजोल ने सावित्री बाई और सैफ अली खान ने उदय भान का किरदार निभाया है। इस फिल्म में शरद केलकर और नेहा शर्मा भी अहम किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं।

तानाजी के साथ 10 जनवरी को मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक भी रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण औऱ विक्रांत मेस्सी ने अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!