Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य को नहीं पता यशपाल आर्य ने BJP क्यों छोड़ी, बोले – ‘न हमने किसी को बुलाया, न जाने से रोका’

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, लालकुआं। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के सवाल पर कहा कि हमने पहले न किसी को बुलाया था और अब न किसी को जाने से रोका है। लालकुआं में दीवार लेखन कार्यक्रम में शामिल होने को पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि आज कांग्रेस में जाने के बाद यशपाल आर्य सुकून में होने की बात कह रहे है। लेकिन यह बात समझ में नहीं आ रही है कि वह जब पांच साल पहले भाजपा में आए थे तब न जाने उन्हें कांग्रेस में क्या दिक्कत थी और आज कांग्रेस में क्या परिवर्तन हो गया कि उन्हें सकून महसूस होने लगा। जबकि कांग्रेस के शीर्ष से लेकर स्थानीय स्तर के कांग्रेस में कोई भी परिवर्तन नहीं दिखाई दे रहा है।

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का प्रयास जारी

उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए वह प्रयासरत है। वन भूमि होने के कारण कुछ अडंचनें आ रही है, जिनका निस्तारण किया जाएगा। लालकुआं नगर पंचायत के विस्तारीकरण को लेकर भी राज्य सरकार गंभीर है। इससे पूर्व उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन कार्यक्रम में दीवार पर कमल के फूल का निशान बनाया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट, दीपक जोशी, भाजपा नेता हेमंत नरूला, लक्ष्मण खाती, चौधरी सर्वदमन सिंह, डा0 राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, अरुण बाल्मिकी, संजय अरोरा, बॉबी सम्मल, हरीश नैनवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

रामलीला के राग व गीत में लीन हो गए केंद्रीय राज्यमंत्री

नवरात्रि में हर जगह रामलीला मंचन के दौरान हर जगह का माहौल राममय हो रहा है। ऐसे में रामलीला की राग गुन-गुनाकर पुराने कलाकार भी अपनी स्मृतियों को ताजा कर रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के समक्ष राग रागनी गाने के साथ ही अपनी स्मृतियों को ताजा किया। लालकुआं पहुंचे अजय भट्ट ने कहा कि मैंने द्वाराहाट व पिथौरागढ़ की रामलीला में रावण को छोड़कर सभी पात्रों का अभिनय किया है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में उनके बड़े भाई ने दशरथ का अभिनय किया था और उन्होंने कौशल्या का पाठ खेला था। उसके बाद घर आकर उनकी भाभी उन्हें सौतन कहके बुलाने लगीं। उनकी इस बात पर वहां पर ठहाके गूंजने लगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!