Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
उत्तराखण्ड

अजय भट्ट ने राहुल के भाषण को निराशाजनक व देश के विरुद्ध बताया

नैनीताल : ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से मोदी सरकार की आलोचना ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को यहां केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने राहुल के भाषण को निराशाजनक व देश के विरुद्ध बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से कांग्रेस बौखला गई है। यही कारण है कि राहुल विदेश जाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष जितना प्रधानमंत्री के विरुद्ध बयानबाजी करेगा, जनता मोदी व भाजपा के पक्ष में उठ खड़ी होगी। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव नतीजों ने इसे साबित भी कर दिया है।

नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि 1971 के युद्ध में अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सम्मान के लिए विपक्ष में होते हुए भी सरकार का साथ दिया, लेकिन मौजूदा विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। 2024 में फिर से जनता पिछले चुनावों से अधिक बहुमत के साथ भाजपा को जिताकर विपक्ष को कड़ा जवाब देगी।

जी-20 की अध्यक्षता को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इसके आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पूर्वोत्तर के दो राज्यों में भाजपा के बहुमत व तीसरे में समर्थन से सरकार बनाने को मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व व भारत सरकार की लुक ईस्ट नीति का प्रतिफल बताया।

यूक्रेन-रूस युद्ध से बढ़ी महंगाई

अजय भट्ट ने कहा कि यूक्रेन व रूस युद्ध से विश्व में महंगाई बढ़ी है, जबकि भारत में प्रधानमंत्री के भरोसे आर्थिक स्थिति मजबूत है। विदेशी मुद्रा के साथ ही अन्न के भंडार भरे हैं। महंगाई का आलम यह है कि पाकिस्तान में गेहूं के आटे के लिए मारामारी हो रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में संचालित बड़ी परियोजनाओं में केंद्र व राज्य के बजट का अनुपात 90-10 या 80- 20 का है। नैनीताल-हल्द्वानी रोपवे को प्राथमिकता बताते हुए संकेत दिया कि मामले में वह गंभीर हैं। अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल में लाइट एंड साउंड शो को लेकर गंभीरता से प्रयाए हो रहे हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!